शिमला: ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्राओं ने जानी विधानसभा की कार्यप्रणाली, छात्राओं से विधान सभा अध्यक्ष ने किया संवाद, पढ़ें पूरी खबर       पंजाब में HRTC बस से तोड़फोड़, HRTC ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने दी चेतावनी, नहीं थमी घटनाएं, तो कल से पंजाब नहीं भेजेंगे HRTC बसें, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के ढली लंबीधार में फोरलेन का सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त.. चालक सुरक्षित..       पंजाब में HRTC बस पर हमला: भिंडरावाले के पोस्टर विवाद के बीच हिमाचल रोडवेज पर बरसाए डंडे, कार में आए थे हमलावर, पंजाब और हिमाचल के बीच माहौल गरमाया, पढ़ें पूरी खबर..       किन्नौर: रकछम और छितकुल में चार दिन बाद बिजली बहाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 मार्च 2025; मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन ? पढ़ें आज की भविष्यवाणी..       भाखड़ा बांध में मिला एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव, 10 मार्च से लापता थे अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सदस्य सुविधा समिति की बैठक, बैठक में मुख्यमंत्री विशेष रूप से आमंत्रित, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा में गूंजा भिंडरावाला पोस्टर विवाद, नेता प्रतिपक्ष ने मामले को बताया गंभीर, CM बोले - पंजाब के मुख्यमंत्री से करेंगे बात, पढ़ें पूरी खबर...       एडीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, आपदा न्यूनीकरण प्रस्तावों पर समीक्षा बैठक का आयोजन, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफल: 19 मार्च 2025; मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन ? पढ़ें आज की भविष्यवाणी..

March 19, 2025 05:31 AM

ॐ श्री महाकालेश्वराय नमः ।। आज दिनांक 19 मार्च 2025 का ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का प्रातः कालीन भस्म आरती श्रृंगार दर्शन..

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन इनकम के सोर्सों को बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार में आपको प्रसन्नता मिलने से खुशी होगी। आपको गले से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आप परिवार में किसी सदस्य के प्रति अपने मन में कोई ईर्ष्या द्धेष की भावना ना रखें। आपके जीवन साथी का सम्मान बढ़ने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपकी अपनी पर्सनल बातें घर से बाहर न जाने दें। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको पेट दर्द, गैस, आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपका ध्यान दूसरे कामों पर हो सकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होंगी। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे बाद में आपको समस्या हो सकती है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को करने का सोचा है, तो उसके लिए आप पूरी जांच पड़ताल करें। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। जिसमें आपको ढील बिल्कुल नहीं देनी है। आपका किसी घर, मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - पिंक है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको बेवजह की अफवाहों से दूर रहने की आवश्यकता है, और आप किसी से बातचीत बहुत ही देखभाल कर करें। आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर थोड़ी ढील दे सकते हैं, जिससे उन्हें परीक्षाओं को देने में समस्या आएगी। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आपको बेवजह टेंशन लेने के कारण सिर दर्द अधिक रहेगा। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों को घर से बाहर न जाने दें। आप किसी सामाजिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। माता पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप अपने किसी परिजन के साथ कोई व्यवसाय कर सकते हैं। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आपसी अंडरस्टैंडिंग अच्छी रहेगी, जिससे वे अपने भविष्य को भी बेहतर बना सकेंगे। आप अपने जरूरी मुद्दों को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका किसी काम को पूरा होने में भी समस्या आ रही थी, तो वह भी आसानी से पूरा हो सकता है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी यदि किसी से कहा सुनी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या महसूस हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी संपत्ति संबंधित वाद विवाद में आपको जीत मिलेगी। आपको अपने आवश्यक खर्चों की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कामों को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं बल्कि सावधानी बरतें। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपके मन मे प्रेम व सहयोग बना रहेगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपको धन संबंधित कोई सलाह मिले, तो आप उस पर अमल बिल्कुल ना करें। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई खरी खोटी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। निजी जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आप मेल जोल से आगे बढ़ेंगे। माताजी से किए हुए वादे को आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप कराने जा सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकेंगे। आपकी इन्कम के सोर्सो में वृद्धि होगी। शुभ अंक - 4

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफ़ल: 18 मार्च 2025; वृषभ और कर्क समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 17 मार्च 2025; इन 5 राशि वालों की चमकेंगे किस्मत के सितारें, शुरू होने वाला है अच्छा वक़्त, पढ़ें आज का राशिफ़ल..

साप्ताहिक राशिफ़ल: (17 से 23 मार्च); इस सप्ताह इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल: 16 मार्च 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफ़ल

आज का राशिफल: 15 मार्च 2025 : इन तीन राशि वालों को मिलेगा आज शुभ योग का लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफ़ल: 14 मार्च 2025; होली के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, इन्हें मिलेगी बड़ी कामयाबी, जानिए राशिनुसार आज के उपाय..

आज का राशिफ़ल: 13 मार्च 2025; होलिका दहन पर बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफ़ल: 12 मार्च 2025; मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव के योग, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

आज का राशिफल: 11 मार्च 2025 : मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए आज वसुमति योग बना रहा लाभ का संयोग, जानें मेष से मीन तक का राशिफ़ल

आज का राशिफल: 10 मार्च 2025; इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, पढ़िए सभी मेष से लेकर मीन तक अभी 12 राशियों का राशिफल..