Gold Price Hike : 2 दिन बाद फिर महंगा हुआ सोना! इतना बढ़ा 24k का रेट, 10 ग्राम का भाव जानने के लिए पढ़ें ये खबर..       Shimla: चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे 9 वोकेशनल शिक्षक बर्खास्त, निजी कंपनियों को हटाने की सरकार से कर रहे है मांग, प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 9 अप्रैल 2025; बुधादित्य योग का शुभ संयोग, इन राशि के जातकों मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल       Shimla: शिमला के विकासनगर में युवक की संदिग्ध माैत, शव पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेजा, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 8 अप्रैल 2025; आज इन राशि के जातकों को आज चंद्राधि योग का मिलेगा फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल       Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..       ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal: न्यूनतम बस किराया दोगुना करने के सरकार के फैसले का चौतरफा विरोध, न्यूनतम किराए में 100% वृद्धि से इन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे अधिक बोझ, पढ़ें पूरी खबर..       Shimla: 19 वर्षीय युवती ने दी जान, उठाया खौफनाक कदम, पुलिस शव को लेकर IGMC रवाना, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफल: 7 To 13 April; इस सप्ताह इन 7 राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का Weekly Horoscope विस्तार से..      

राशिफल

आज का राशिफल: 21 मार्च 2025; वृश्चिक और धनु सहित कई राशियों को लाभ, जानें अपना आज का राशिफ़ल

March 21, 2025 07:15 AM
Om Prakash Thakur

आज 21 मार्च दिन शुक्रवार है। आज चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा इस गोचर में आज ज्येष्ठा नक्षत्र से संचार करेंगे। ऐसे में आज वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इनको आज गुरु और चंद्रमा के समसप्तक योग फायदा मिलेगा। आइए देखते हैं आज ग्रह गोचर से सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानें अपना आज का राशिफल..


मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आज आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा या बड़ा निर्णय करने जा रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करना ज्यादा ठीक रहेगा, वरना आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। आज करीबी रिश्तेदारों या मित्रों के साथ किसी आयोजन में जा सकते हैं। इसमें आपको कुछ काम की बातें भी पता चल सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर होगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। इससे आपके शुभचिंतकों को प्रसन्नता होगी। वहीं आज आप धैर्य से काम लेंगे। किसी के उकसावे में नहीं आएंगे। आपकी वाणी में भी मधुरता दिखेगी। आज तनाव से दूर रहेंगे। अगर मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे तो आज आपको कोई न कोई समाधान मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। भावनाओं में आकर महंगी खरीदारी या अत्यधिक कीमती उपहार देने से पहले एक बार सोच लें, वरना आपको आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। निवेश की योजना बना रहे हैं तो बेहतर योजना के साथ धन लगाएं, आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि: आज कर्क राशि के जातकों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका पड़ा था तो आज वह पूरा हो सकता है। वहीं सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को आज फायदा होने का अनुमान है। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आज आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा दे सकते हैं। परिवार में शांत वातावरण रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। तनाव लेने से बचें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्णा भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कारोबार में भागदौड़ बनी रह सकती है, लेकिन आपको मेहनत का सफल परिणाम मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने बाहर जा सकते हैं। अगर करियर में कोई परेशानी हो रही है तो अपने पार्टनर से साझा कर सकते हैं। इससे मन का बोझ हल्का होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी की भी सलाह पर दूसरी राय लेना बेहतर रहेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। आज आपकी आस्था को देखकर लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। आपको नए-नए सुझाव मिल सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला केवल अपने विवेक से करें। कारोबार करने वालों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। बच्चों की शिक्षा पर खर्च हो सकता है। माता की सेहत का खास ध्यान रखें।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

तुला राशि: तुला राशि के जातक आज अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें। आज आपकी काम को लेकर दौड़भाग ज्यादा रह सकती है। व्यस्त होने की वजह से आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में कठिनाई हो सकती है। वहीं कारोबार में धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको व्यापार में फायदा करा सकता है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा जाप माला का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको मनचाहा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपके पास नए काम को लेकर भी प्रस्ताव आएंगे, लेकिन सोच-समझकर ही कोई वादा करें। भाई की सलाह ले सकते हैं। आज समाजसेवा से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए नया रिश्ता आ सकता है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्वक समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। ससुराल से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज आपको प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दीया जलाएं।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपनी कमियों की पहचान करनी होगी। साथ ही उन्हें सुधारना होगा तभी आप प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई अच्छा सौदा मिल सकता है, जिसकी मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक आज माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। संपत्ति से जुड़े फैसले लेते हुए जीवनसाथी से सलाह मशविरा करना ठीक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था तो वह बड़े-बुजुर्गों की मदद से खत्म हो सकता है। प्रेमी जीवन बिता रहे लोगों को पार्टनर की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार ठीक रहेगा। काम का बोझ रहेगा, लेकिन आपको ईमानदारी से की गई मेहनत का फायदा मिलेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को आज करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से दूरी रहेगी। आज आपको जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। शाम को किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए आगे फायदेमंद हो सकती है। अपने भेद हर किसी से साझा न करें वरना मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 9 अप्रैल 2025; बुधादित्य योग का शुभ संयोग, इन राशि के जातकों मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल: 8 अप्रैल 2025; आज इन राशि के जातकों को आज चंद्राधि योग का मिलेगा फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल: 7 To 13 April; इस सप्ताह इन 7 राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का Weekly Horoscope विस्तार से..

आज का राशिफ़ल : 7 अप्रैल 2025; इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफल: 5 अप्रैल 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक समेत इन राशि वालों को मिलेगा अनफा योग से फायदा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफल: 4 अप्रैल 2025; आज इन 3 राशि के जातकों को मिल रहा शुभ योग का लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल

आज का राशिफ़ल: 3 अप्रैल 2025; नवरात्रि के छठे दिन माता की कृपा से बनेंगे इन राशियों के सारे काम, पढ़ें आज का राशिफल.

आज का राशिफल: 2 अप्रैल 2025 ; चंद्र मंगल गोचर से आज इन 5 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल: 1 अप्रैल 2025; नवरात्रि के तीसरे दिन सुनफा और शुभ योग से वृषभ, कुंभ और मीन की होगी अच्छी आय, पढ़ें आज का भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल: 31 मार्च से 6 अप्रैल 2025 : नवरात्रि में बन रहा लक्ष्मी नारायण योग इस सप्ताह सिंह, वृश्चिक और मीन की चमकाएगा किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें इस हफ्ते का राशिफ़ल..