Gold Price Hike : 2 दिन बाद फिर महंगा हुआ सोना! इतना बढ़ा 24k का रेट, 10 ग्राम का भाव जानने के लिए पढ़ें ये खबर..       Shimla: चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे 9 वोकेशनल शिक्षक बर्खास्त, निजी कंपनियों को हटाने की सरकार से कर रहे है मांग, प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 9 अप्रैल 2025; बुधादित्य योग का शुभ संयोग, इन राशि के जातकों मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल       Shimla: शिमला के विकासनगर में युवक की संदिग्ध माैत, शव पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेजा, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 8 अप्रैल 2025; आज इन राशि के जातकों को आज चंद्राधि योग का मिलेगा फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल       Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..       ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal: न्यूनतम बस किराया दोगुना करने के सरकार के फैसले का चौतरफा विरोध, न्यूनतम किराए में 100% वृद्धि से इन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे अधिक बोझ, पढ़ें पूरी खबर..       Shimla: 19 वर्षीय युवती ने दी जान, उठाया खौफनाक कदम, पुलिस शव को लेकर IGMC रवाना, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफल: 7 To 13 April; इस सप्ताह इन 7 राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का Weekly Horoscope विस्तार से..      

राशिफल

आज का राशिफ़ल: 22 मार्च 2025; मेष समेत इन चार राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए आज की भविष्यवाणी..

March 22, 2025 07:55 AM

आज का राशिफ़ल: 22 मार्च 2025; मेष समेत इन चार राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए आज की भविष्यवाणी..

मेष राशि : मेष राशि के जातकों की भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है। आज किसी बात को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बटवारा हो सकता है।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में आपके कुछ नए साथी बनेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आप अपनी जिम्मेदारी को लेकर घबराएंगे नहीं। जीवनसाथी के लिए आप कोई मनपसंद गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर वाद-विवाद में न पड़े।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए इनकम के नए-नए रास्ते खोलेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट प्लान ले सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी कानूनी मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। माताजी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा।

सिंह राशि:-आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद में नहीं पढ़ना है। आपको कोई नए वाहन का सुख मिल सकता है। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जो बिजनेस को आगे तक लेकर जाएंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए वाणी में व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं। शिक्षा में आज आप अच्छा नाम काम आएंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है । सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी पहल रहेगी। ऑफिस में भी आपको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आज किसी नए मकान आदि को खरीदने के डील फाइनल होगी

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके कामों को पूरा करने में सहयोग देंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर नहीं जाने देना है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील बिल्कुल न दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपने यदि कोई लोन लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ नई योजनाएं भी बनाएंगे। आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। पिताजी से आप यदि कोई वादा करें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस नहीं पहचानी है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने व्यापार के रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार में बच्चों के साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी की मदद के लिए आप कुछ रुपये का इंतजाम भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है, इसलिए आपको सोच समझ कर बोलना बेहतर होगा। आपको कहीं घूमने फिरने थोड़ा सोच समझ कर जाना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर ध्यान देकर आगे बढ़ना होगा। आपको अच्छी तरक्की करते देख आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति काफी हद तक हो सकेगी। आप अपने घर की शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। संतान को नौकरी में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपके दान धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। व्यापार में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है, जो आपके फेवर में रहेगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 9 अप्रैल 2025; बुधादित्य योग का शुभ संयोग, इन राशि के जातकों मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल: 8 अप्रैल 2025; आज इन राशि के जातकों को आज चंद्राधि योग का मिलेगा फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल: 7 To 13 April; इस सप्ताह इन 7 राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का Weekly Horoscope विस्तार से..

आज का राशिफ़ल : 7 अप्रैल 2025; इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफल: 5 अप्रैल 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक समेत इन राशि वालों को मिलेगा अनफा योग से फायदा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफल: 4 अप्रैल 2025; आज इन 3 राशि के जातकों को मिल रहा शुभ योग का लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल

आज का राशिफ़ल: 3 अप्रैल 2025; नवरात्रि के छठे दिन माता की कृपा से बनेंगे इन राशियों के सारे काम, पढ़ें आज का राशिफल.

आज का राशिफल: 2 अप्रैल 2025 ; चंद्र मंगल गोचर से आज इन 5 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल: 1 अप्रैल 2025; नवरात्रि के तीसरे दिन सुनफा और शुभ योग से वृषभ, कुंभ और मीन की होगी अच्छी आय, पढ़ें आज का भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल: 31 मार्च से 6 अप्रैल 2025 : नवरात्रि में बन रहा लक्ष्मी नारायण योग इस सप्ताह सिंह, वृश्चिक और मीन की चमकाएगा किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें इस हफ्ते का राशिफ़ल..