Tuesday | September 29, 2026
मंगलवार का राशिफल, 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...       हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..       मानसून 2026 : हिमाचल में 30 जून से 27 सितंबर के बीच 369 लोगों की मौत, इस मानसून में राज्य को 3,21,990 लाख रुपये का नुकसान - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में मौसम का असर: NH-05 समेत 67 सड़कें बंद, 116 ट्रांसफार्मर ठप; राहत की बात- पेयजल आपूर्ति सुचारू - पढ़ें पूरी खबर       3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, आज से खुले रहेंगे बैंक; '5-डे वीक' और PLI स्कीम पर IBA-UFBU में बनी बड़ी सहमति - पढ़ें पूरी खबर...       सोमवार का राशिफ़ल: 28 सितम्बर 2026; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..       आज का राशिफल 27 सितम्बर 2026: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग, जानें अपनी राशि का हाल..       आज का पंचांग 27 सितंबर 2026: पितृपक्ष का हुआ शुभारंभ, जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल      

व्यापार

Gold Price Hike : 2 दिन बाद फिर महंगा हुआ सोना! इतना बढ़ा 24k का रेट, 10 ग्राम का भाव जानने के लिए पढ़ें ये खबर..

April 09, 2025 01:20 PM

Gold Price Hike : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। सराफा बाजार में लगातार 2 दिन भाव गिरने के बाद आज बढ़त दर्ज की जा रही। सोने का भाव 9 अप्रैल की कीमत उछल गई है। क्योंकि सोने की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। दरअसल, ग्लोबल इकोनॉमी में ट्रेड वॉर से अनिश्चतता बढ़ गई है। यही वजह है कि ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में तेजी है।

कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट भी मान रहे हैं कि सोने के लिए आगे का ट्रेंड भी पॉजिटिव रहने वाला है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 9, 044 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8, 290 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 6, 783 रुपए प्रति ग्राम है। चांदी की कीमत भी आज 102 रुपए प्रति ग्राम और 1, 02, 000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है।

22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

सराफा बाजार में दो दिन बाद लौटी तेजी के चलते सोने का भाव चढ़ गया है। सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का रेट 650 रुपए उछलकर 82900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसी तरह 100 ग्राम की कीमत बी 6500 रुपए महंगा होकर 829000 रुपए पर बिक रहा है।

24 कैरेट सोने की कीमत में भी 710 रुपए की मजबूती दर्ज की जा रही, जोकि 90440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 100 ग्राम की कीमत भी 7100 रुपए चढ़कर 904400 रुपए पर बिक रहा। 18 कैरेट सोने की कीमतों में 530 रुपए की तेजी है। यह 67830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा, जबकि 100 ग्राम की कीमत 5300 रुपए बढ़ गई है। यह 678300 रुपए पर मिल रहा है।

ग्लोबल मार्केट में सोने का रेट

ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही। कॉमैक्स पर सोने का भाव 2.1% की तेजी के साथ 3050 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है। चांदी की कीमत करीब 2% की तेजी के साथ 30 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गई है। बुलियन मार्केट में जोश भरने का काम कमजोर डॉलर ने भी किया है, जोकि गिरावट के चलते 102 के लेवल पर आ गया है।

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, आज से खुले रहेंगे बैंक; '5-डे वीक' और PLI स्कीम पर IBA-UFBU में बनी बड़ी सहमति - पढ़ें पूरी खबर...

तिजोरियों में कैद सोने पर सरकार की नजर! गोल्ड इम्पोर्ट रोकने की तैयारी, जल्द आ सकती है नई Gold Monetization Scheme - पढ़ें पूरी खबर..

अक्षय तृतीया पर सत्य ज्वेलर्स का बड़ा तोहफा! बाज़ार से ₹2000 सस्ता सोना और डायमंड पर भारी छूट - पढ़े पूरी खबर

सिल्वर इन्वेस्टमेंट का 'कड़वा सच': कैसे ₹4.6 अरब के गलत टाइमिंग ने भारतीय निवेशकों को लगा दी भारी चपत

साल के पहले दिन LPG ग्राहकों को बड़ा झटका: ₹111 तक महंगा हुआ सिलेंडर, जानें अब क्या हो गए हैं दाम!

Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल! 10 ग्राम गोल्ड हुआ और महंगा, जाने देश में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी - पढ़ें पूरी खबर..

सोने की कीमतों को क्या होने वाला है ? 2026 के अनुमान ने बाजार में मचाई सनसनी - 10 ग्राम का भाव तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड, आखिर क्यों चढ़ रहे हैं सोने के दाम ? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

आज 12 नवंबर 2025: सोना-चांदी के भाव में हल्की तेजी, जानिए आपके शहर में कितने पहुंच गए दाम -

Gold Price Today: सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी हुई थोड़ी सस्ती; जानें 8 नवंबर के ताज़ा रेट..

Gold Rate Today: सोना महंगा हुआ, 24K, 22K और 18K सोने के 10 ग्राम रेट में आज फिर से अचानक वृद्धि - पढ़ें पूरी खबर