आज का राशिफ़ल: 09 मई 2025; आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए , इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल       हिमाचल में सफर हुआ महंगा: परिवहन विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, बस किराए में 15% बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर, पढें पुरी ख़बर..       Operation Sindoor: बौखलाए पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, ड्रोन हमले में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम तबाह..       सोना खरीदने का मूड है क्या ? ये है आज गुरूवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 8 मई का 22-24 कैरेट का ताजा भाव..       दुःखद खबर: उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा: चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       "आज का राशिफल 8 मई 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क"       हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 07 मई 2025; बुधवार को इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे उन्नति, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’: बहावलपुर में ब्लैकआउट, 30 से ज्यादा आतंकी ढेर, भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लिया पहलगाम हमले का बदला, पढ़ें पूरी खबर..       गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर के 244 जिलों में कल मॉक ड्रिल हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी होगा अभ्यास, राज्य सरकार ने सभी जिलों में ड्रिल की रखी मांग, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफल: 13 अप्रैल 2025; कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल..

April 13, 2025 12:12 AM

आज का राशिफल: 13 अप्रैल 2025

आज का राशिफल: 13 अप्रैल 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (13 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (13 अप्रैल) का दिन कैसा रहेगा ? यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (13 April ka mesh rashifal)

आज आपको घर-परिवार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने की संभावना है। प्रेमी के साथ रिश्ता गर्मजोशी से भरा रहेगा। रोमांटिक यादें बनेंगी। किसी को कम आंकने से बचें।

आज की सलाह: तीर्थयात्रियों की मदद करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा और धन लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 7

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (13 April ka vrishabh rashifal)

अपने व्यवहार पर सुधार करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन पर उतार-चढ़ाव हो सकता है। वित्तीय लेनदेन काफी लाभ दे सकते हैं। प्रेम जीवन में गलतफहमियों को दूर करें। जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं।

आज की सलाह: अपने स्वास्थ्य और ऊर्जा को बेहतर बनाने के लिए हल्दी वाला दूध पिएं।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 88

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (13 April ka mithun rashifal)

दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन को लेकर आप संतुष्ठ रहेंगे।

आज की सलाह: चावल, दलिया और गेहूं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दान करें। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 5

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (13 April ka kark rashifal)

खानपान पर ध्यान दें, ज्यादा खाने से बचें। नहीं तो गर्मी की वजह से आपको शारीरिक समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके बेहतर संबंध बनेंगे। भविष्य के वित्तीय मामलों को लेकर चिंता जाहिर कर सकते हैं। शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में शांति और खुशहाली बनाए रखने के लिए कुत्तों को दूध पिलाएं।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 4

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (13 April ka singh rashifal)

आज आपके अंदर कॉम्फिडेंस की कमी हो सकती है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ईश्वर पर भरोसा करें। किसी जरूरी कार्य पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। बड़े-बड़े वादे करने वालों से दूर रहने की सलाह है। उनकी बातों पर आकर अपना समय बर्बाद न करें।

आज की सलाह: भगवान शिव का पंचामृत (दूध, दही, शहद, चीनी और घी का मिश्रण) से अभिषेक करें। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 15

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (13 April ka kanya rashifal)

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको अपनी नियमित डाइट पर बदलाव करने की जरूरत है। निवेश करने के लिए आप कोई नया वेंचर खोज सकते हैं। रोमांटिक समय बिताने के लिए माहौल बहुत अच्छा है। दिन को यादगार बनाने का प्रयास करें।

आज की सलाह: खाने में अपने इलायची को शामिल करें, इससे आपकी सेहत में सुधार होगा और तंदुरुस्ती आएगी।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 7

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (13 April ka tula rashifal)

ऑफिस में वरिष्ठों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इससे बचें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज का समय भाई-बहनों के साथ घर पर बिताने का प्रयास करें। आपके बीच रिश्ते में मजबूती आएगी। पार्टनर के बीच भावनात्मक जुड़ाव रहेगा।

आज की सलाह: अपने गुस्से को नियंत्रित रखें। देवी सरस्वती की पूजा करें। दिन अच्छा बीतेगा।भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 2

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (13 April ka vrishchik rashifal)

आज आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों को काफी पसंद आएगा। लो आपसे काफी प्रभावित भी हो सकते हैं। दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो आपके साथ वे मीठा बोलकर फायदा उठा सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। दिन का भरपूर फायदा उठाएं।

आज की सलाह: चरित्र पर ध्यान रखें। आपके व्यवहार का दायरा बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 1

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (13 April ka dhanu rashifal)

आज अपने विचारों को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। इससे आपको काफी फायदा होगा। नए सौदे तय हो सकते हैं। वित्तीय फैसलों में जल्दबाजी से बचना है। घर पर माता-पिता की सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको समय देने की जरूरत है।

आज की सलाह: संतों और साधुओं की मदद करें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 34

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (13 April ka makar rashifal)

आज आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। नए अवसर की तलाश के लिए आप निकल सकते हैं। किसी के बहकावे में आकर अपने साथी के बीच संबंध को खराब न करें। कोई दोस्त आगे आकर आपको किसी बड़ी समस्या से बचने में मदद कर सकता है। इसलिए उसका साथ दें।

आज की सलाह: प्रेम जीवन में मजबूत संबंधों के लिए भगवान शिव को समर्पित मंत्रों का जाप करें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 52

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (13 April ka kumbh rashifal)

आज आपका दिन काफी मौज-मस्ती भरा बीत सकता है। वित्तीय मामलों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी को समय दें। नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।

आज की सलाह: तांबे के बर्तन में पानी पिएं। सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 6

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (13 April ka meen rashifal)

आपके परिवार आपसे काफी उम्मीद रख सकते हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जीवन साथी के साथ यादें ताजा हो सकती हैं।

आज की सलाह: काले और सफेद तिल को बराबर मात्रा में घर पर कपड़े में बांधकर रखें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 11

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफ़ल: 09 मई 2025; आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए , इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल

"आज का राशिफल 8 मई 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क"

आज का राशिफल: 07 मई 2025; बुधवार को इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे उन्नति, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

मंगलवार का राशिफ़ल: 06 मई 2025; आज इन चार राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्रीं हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें मेष से मीन तक का राशिफल..

"साप्ताहिक राशिफल (6–12 मई): इस सप्ताह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर से लेकर रिश्तों तक जानिए पूरा हाल"

सोमवार का राशिफ़ल: 05 मई 2025; आज इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक राशिफल..

आज का राशिफल: 04 मई 2025; रविवार को इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, शानदार रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल : 3 मई 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगा शशि योग से शुभ लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 2 मई 2025; शुक्रवार को ग्रहों का खेल! जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा Alert ? पढ़ें पूरी खबर..

आज का राशिफल: 1 मई 2025; आदित्य योग से आज मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातक पाएंगे समृद्धि और लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल..