Tuesday | September 29, 2026
मंगलवार का राशिफल, 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...       हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..       मानसून 2026 : हिमाचल में 30 जून से 27 सितंबर के बीच 369 लोगों की मौत, इस मानसून में राज्य को 3,21,990 लाख रुपये का नुकसान - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में मौसम का असर: NH-05 समेत 67 सड़कें बंद, 116 ट्रांसफार्मर ठप; राहत की बात- पेयजल आपूर्ति सुचारू - पढ़ें पूरी खबर       3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, आज से खुले रहेंगे बैंक; '5-डे वीक' और PLI स्कीम पर IBA-UFBU में बनी बड़ी सहमति - पढ़ें पूरी खबर...       सोमवार का राशिफ़ल: 28 सितम्बर 2026; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..       आज का राशिफल 27 सितम्बर 2026: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग, जानें अपनी राशि का हाल..       आज का पंचांग 27 सितंबर 2026: पितृपक्ष का हुआ शुभारंभ, जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल      

व्यापार

Gold Price Today: आज सोमवार 14 अप्रैल को सस्ता हुआ सोना-चांदी.. या बढ़ी कीमतें, कहाँ कितना है सोने का भाव, पढ़ें पूरी खबर..

April 14, 2025 10:59 AM
Om Prakash Thakur

Gold Rate Today, 14 April 2025: जब भी शादी की बात होती है, तो एक चीज जिसका जिक्र सबसे पहले आता है - वो है 'सोना' और 'चांदी' । भारतीय शादियों में सोने का मतलब सिर्फ गहने नहीं, बल्कि परंपरा, स्टेटस और निवेश सब कुछ होता है। लेकिन हाल के दिनों में सोने की कीमतों में जो उछाल आया है, उसने शादी की तैयारियों में हलचल मचा दी है। जहां चांदी की कीमत प्रति 10G ₹10000/- गई है वही सोने की कीमत ने सारी सीमाएं लांघ दी है। सोना प्रति 10G का  ₹1, 00, 000/ के करीब पहुच गया है। पढ़ें विस्तार से..

शिमला: (HD News); सोमवार 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती के दिन सोने का रेट 100 रुपये तक कम हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में 22KT  ₹87, 700 और 24KT सोना ₹95, 660 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 99, 900 रुपये पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज सोमवार 14 अप्रैल 2025 का रेट।

चांदी का रेट

सोमवार 14 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 99, 900 रुपये पर रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज 100 रुपये की गिरावट है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

सोमवार 14 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87, 840 रुपये और 24 कैरेट सोना 95, 810 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87, 690 रुपये और 24 कैरेट सोना 95, 660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Gold Rate Today in Shimla  

Gold Rate Today in Shimla (HP)

सोने में क्यों आई आज तेजी

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ की वजह से सोने की कीमतें बढ़ने लगी हैं। इंटरनेशनल बाजार में सोना फिर से महंगा होने लगा है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में सोने के दाम हर दिन बदलते हैं, जो ग्लोबल रेट, इम्पोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपये की वैल्यू पर निर्भर करते हैं।

कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10000 रुपए था।

मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस ?

सोने के भाव समय समय पर सराफा बाजार के अनुसार बदलते रहतें है। आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (मिस्ड कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की लेटेस्ट की जानकारी आपको आसानी से मिल जाएगी।

IBJA indicative Retail selling Rates for Gold Jewellery

22KT Rs 9111 per gm

20KT Rs 8308 per gm

18KT Rs 7562 per gm

Plus making charges and 3% GST

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, आज से खुले रहेंगे बैंक; '5-डे वीक' और PLI स्कीम पर IBA-UFBU में बनी बड़ी सहमति - पढ़ें पूरी खबर...

तिजोरियों में कैद सोने पर सरकार की नजर! गोल्ड इम्पोर्ट रोकने की तैयारी, जल्द आ सकती है नई Gold Monetization Scheme - पढ़ें पूरी खबर..

अक्षय तृतीया पर सत्य ज्वेलर्स का बड़ा तोहफा! बाज़ार से ₹2000 सस्ता सोना और डायमंड पर भारी छूट - पढ़े पूरी खबर

सिल्वर इन्वेस्टमेंट का 'कड़वा सच': कैसे ₹4.6 अरब के गलत टाइमिंग ने भारतीय निवेशकों को लगा दी भारी चपत

साल के पहले दिन LPG ग्राहकों को बड़ा झटका: ₹111 तक महंगा हुआ सिलेंडर, जानें अब क्या हो गए हैं दाम!

Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल! 10 ग्राम गोल्ड हुआ और महंगा, जाने देश में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी - पढ़ें पूरी खबर..

सोने की कीमतों को क्या होने वाला है ? 2026 के अनुमान ने बाजार में मचाई सनसनी - 10 ग्राम का भाव तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड, आखिर क्यों चढ़ रहे हैं सोने के दाम ? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

आज 12 नवंबर 2025: सोना-चांदी के भाव में हल्की तेजी, जानिए आपके शहर में कितने पहुंच गए दाम -

Gold Price Today: सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी हुई थोड़ी सस्ती; जानें 8 नवंबर के ताज़ा रेट..

Gold Rate Today: सोना महंगा हुआ, 24K, 22K और 18K सोने के 10 ग्राम रेट में आज फिर से अचानक वृद्धि - पढ़ें पूरी खबर