हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | January 28, 2026
आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!       हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर       ​आज का राशिफल: 24 जनवरी को बन रहा है अद्भुत 'गजकेसरी योग', जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत       हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 जनवरी 2026 – जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए बुधवार का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे?      

व्यापार

घरों में नहीं होगी LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी! एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स करने वाले हैं हड़ताल, जानिये कारण..

April 21, 2025 02:03 PM

LPG Distributors Strike Warning: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया. यूनियन के अध्यक्ष बीएस शर्मा का कहना है कि वे सरकार से लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को तेल कंपनियों और सरकार के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है. अब सरकार को 3 महीने का समय दिया है यदि 3 महीने में भी वे सभी डिमांड पूरी नहीं करते हैं तो फिर वे हड़ताल पर चले जाएंगे.

कुछ समय पहले ही सरकार के द्वारा एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि कि गई. घरेलू इस्तेमाल में होने वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए. इसके बाद अब एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. संघ ने 20 अप्रैल, 2025 को अपनी मांगे रखी और सरकार को चेतावनी भी दे डाली. यदि ऐसा हुआ तो भारत में रसोई गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर संकट आ सकता है.

क्या बंद हो जाएगी होम डिलीवरी?

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन का कहना है कि कमीशन सहित उनकी अन्य मांगे 3 महीने में नहीं मानी जाती है तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों तक जाना पड़ सकता है. यानी हड़ताल की स्थिति में आम जनता को एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी प्राप्त करने के लिए परेशान होना पड़ सकता है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ज्यादा असुविधा हो सकती है.

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर हड़ताल पर क्यों जा रहे?

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया. यूनियन के अध्यक्ष बीएस शर्मा का कहना है कि वे सरकार से लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को तेल कंपनियों और सरकार के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है. अब सरकार को 3 महीने का समय दिया है यदि 3 महीने में भी वे सभी डिमांड पूरी नहीं करते हैं तो फिर वे हड़ताल पर चले जाएंगे.

ये हैं एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स की मांगे

1. कमीशन में वृद्धि

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स कमीशन में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि मौजूदा कमीशन उनकी परिचालन लागत के लिए पर्याप्त नहीं है. ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण डिलीवरी कर्मचारियों की मजदूरी में भी वृद्धि हुई है, लेकिन उनकी कमीशन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया.

2. तेल कंपनियां कर रही कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन

यूनियन का कहना है कि तेल कंपनियां बिना डिमांड के ही वितरकों को गैर घरेलू सिलेंडर भेज कर कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है. उनके ऐसा करने से विद्रोह को अनावश्यक स्ट्रोक रखना पड़ता है जिससे कि उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं. इससे उनकी कार्यशील पूंजी पर दबाव पड़ता है.

3. उज्ज्वला योजना में भी है कई समस्याएं

डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि उज्ज्वला योजना में कई समस्याओं का उन्हें सामना करना पड़ता है. जिसमें अपर्याप्त पूंजी, देरी, सब्सिडी वितरण में अनियमितता आदि शामिल है. सरकार के सामने काफी समय से यह समस्याएं रखी जा रही है लेकिन उनका निदान नहीं किया जा रहा है. जिसे डिस्ट्रीब्यूटर्स की कार्य क्षमता प्रभावित हो रही है.

4. ये भी है मांगे

यूनियन ने डिलीवरी कर्मचारियों की कमी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लंबी दूरी की डिलीवरी और बढ़ती परिवहन लगता जैसे समस्याओं का भी जिक्र किया. उनका कहना है कि यह समस्या वितरंगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है जिन पर नीतिगत समाधान की मांग की जा रही है.

3 महीने का अल्टीमेटम

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है यदि 3 महीने के अंदर यानी जुलाई 2025 तक सभी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हड़ताल शुरू हो सकती है.यूनियन ने सरकार को तीन महीने का अल्टीमेटम दिया है, और यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जुलाई 2025 के आसपास हड़ताल शुरू हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

साल के पहले दिन LPG ग्राहकों को बड़ा झटका: ₹111 तक महंगा हुआ सिलेंडर, जानें अब क्या हो गए हैं दाम!

Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल! 10 ग्राम गोल्ड हुआ और महंगा, जाने देश में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी - पढ़ें पूरी खबर..

सोने की कीमतों को क्या होने वाला है ? 2026 के अनुमान ने बाजार में मचाई सनसनी - 10 ग्राम का भाव तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड, आखिर क्यों चढ़ रहे हैं सोने के दाम ? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

आज 12 नवंबर 2025: सोना-चांदी के भाव में हल्की तेजी, जानिए आपके शहर में कितने पहुंच गए दाम -

Gold Price Today: सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी हुई थोड़ी सस्ती; जानें 8 नवंबर के ताज़ा रेट..

Gold Rate Today: सोना महंगा हुआ, 24K, 22K और 18K सोने के 10 ग्राम रेट में आज फिर से अचानक वृद्धि - पढ़ें पूरी खबर

सस्ते गोल्ड के झांसे में बड़ा धोखा: श्री मंगलम ज्वैलर्स ने किया खुलासा, सोने के भीतर निकली लोहे की तार - पढ़े पूरी खबर

Gold Rate Today: 2 नवंबर 2025 – जानें 24K, 22K और 18K सोने के भाव प्रमुख शहरों में ..

भारत के बैंकिंग इतिहास में सबसे बड़ा मर्जर ! 4 सरकारी बैंक होंगे खत्म, नया दौर शुरू होने को तैयार - जानिए किन बैंकों पर है असर

आज सोना महंगा या सस्ता ? करवाचौथ पर खरीदारों की उमड़ी भीड़, सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड - जानिए शहरवार रेट्स