हिमाचल में डीएसपी कार्यालय के नजदीक मिला शव, बदबू आने पर लगी भनक, पढ़ें पूरी खबर..       घरों में नहीं होगी LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी! एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स करने वाले हैं हड़ताल, जानिये कारण..       Gold Price Today: सोना चांदी हुआ सस्ता या बढ़ गए दाम, देखें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के रेट, पढ़ें पूरी खबर..       भलेठ गांव में दर्दनाक हादसा: लकड़ी लेने गई महिला पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, पढ़ें पूरी ख़बर..       साप्ताहिक राशिफल: 21 से 27 अप्रैल; इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल       साप्ताहिक राशिफल: 21से 27 अप्रैल; इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल       सोमवार का राशिफ़ल: 21 अप्रैल 2025; आज इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक राशिफल..       आज रविवार को सोना खरीदने का मूड है क्या ? ये है आज का 10 ग्राम का ताजा भाव , जानें अपने शहरों का भी 20 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला एक निजी स्कूल में भीषण आग, प्रिंसिपल ऑफिस समेत कई कमरे जलकर राख, लाखों का नुकसान, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 20 अप्रैल 2025; रविवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..      

व्यापार

घरों में नहीं होगी LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी! एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स करने वाले हैं हड़ताल, जानिये कारण..

April 21, 2025 02:03 PM

LPG Distributors Strike Warning: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया. यूनियन के अध्यक्ष बीएस शर्मा का कहना है कि वे सरकार से लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को तेल कंपनियों और सरकार के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है. अब सरकार को 3 महीने का समय दिया है यदि 3 महीने में भी वे सभी डिमांड पूरी नहीं करते हैं तो फिर वे हड़ताल पर चले जाएंगे.

कुछ समय पहले ही सरकार के द्वारा एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि कि गई. घरेलू इस्तेमाल में होने वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए. इसके बाद अब एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. संघ ने 20 अप्रैल, 2025 को अपनी मांगे रखी और सरकार को चेतावनी भी दे डाली. यदि ऐसा हुआ तो भारत में रसोई गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर संकट आ सकता है.

क्या बंद हो जाएगी होम डिलीवरी?

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन का कहना है कि कमीशन सहित उनकी अन्य मांगे 3 महीने में नहीं मानी जाती है तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों तक जाना पड़ सकता है. यानी हड़ताल की स्थिति में आम जनता को एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी प्राप्त करने के लिए परेशान होना पड़ सकता है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ज्यादा असुविधा हो सकती है.

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर हड़ताल पर क्यों जा रहे?

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया. यूनियन के अध्यक्ष बीएस शर्मा का कहना है कि वे सरकार से लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को तेल कंपनियों और सरकार के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है. अब सरकार को 3 महीने का समय दिया है यदि 3 महीने में भी वे सभी डिमांड पूरी नहीं करते हैं तो फिर वे हड़ताल पर चले जाएंगे.

ये हैं एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स की मांगे

1. कमीशन में वृद्धि

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स कमीशन में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि मौजूदा कमीशन उनकी परिचालन लागत के लिए पर्याप्त नहीं है. ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण डिलीवरी कर्मचारियों की मजदूरी में भी वृद्धि हुई है, लेकिन उनकी कमीशन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया.

2. तेल कंपनियां कर रही कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन

यूनियन का कहना है कि तेल कंपनियां बिना डिमांड के ही वितरकों को गैर घरेलू सिलेंडर भेज कर कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है. उनके ऐसा करने से विद्रोह को अनावश्यक स्ट्रोक रखना पड़ता है जिससे कि उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं. इससे उनकी कार्यशील पूंजी पर दबाव पड़ता है.

3. उज्ज्वला योजना में भी है कई समस्याएं

डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि उज्ज्वला योजना में कई समस्याओं का उन्हें सामना करना पड़ता है. जिसमें अपर्याप्त पूंजी, देरी, सब्सिडी वितरण में अनियमितता आदि शामिल है. सरकार के सामने काफी समय से यह समस्याएं रखी जा रही है लेकिन उनका निदान नहीं किया जा रहा है. जिसे डिस्ट्रीब्यूटर्स की कार्य क्षमता प्रभावित हो रही है.

4. ये भी है मांगे

यूनियन ने डिलीवरी कर्मचारियों की कमी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लंबी दूरी की डिलीवरी और बढ़ती परिवहन लगता जैसे समस्याओं का भी जिक्र किया. उनका कहना है कि यह समस्या वितरंगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है जिन पर नीतिगत समाधान की मांग की जा रही है.

3 महीने का अल्टीमेटम

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है यदि 3 महीने के अंदर यानी जुलाई 2025 तक सभी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हड़ताल शुरू हो सकती है.यूनियन ने सरकार को तीन महीने का अल्टीमेटम दिया है, और यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जुलाई 2025 के आसपास हड़ताल शुरू हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

Gold Price Today: सोना चांदी हुआ सस्ता या बढ़ गए दाम, देखें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के रेट, पढ़ें पूरी खबर..

आज रविवार को सोना खरीदने का मूड है क्या ? ये है आज का 10 ग्राम का ताजा भाव , जानें अपने शहरों का भी 20 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट, पढ़ें पूरी खबर..

Gold Price Today: सोने के रेट में आया बड़ा बदलाव, ये है आज बुधवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का भी 16 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट, पढ़ें पूरी खबर..

Gold Rate Today: आज मंगलवार 15 अप्रैल को फिर सस्ता हुआ सोना, जानें आपके शहर में कितनी कम हुई कीमत..!! गिरावट की गिरफ्त में आने या इंटरनेशनल टैरिफ वार की हलचल रही तो कहां पहुंचेंगे सोने-चांदी के रेट, पढ़ें पूरी खबर..

Gold Price Today: आज सोमवार 14 अप्रैल को सस्ता हुआ सोना-चांदी.. या बढ़ी कीमतें, कहाँ कितना है सोने का भाव, पढ़ें पूरी खबर..

Gold Price Hike : 2 दिन बाद फिर महंगा हुआ सोना! इतना बढ़ा 24k का रेट, 10 ग्राम का भाव जानने के लिए पढ़ें ये खबर..

Gold Price Crash: 38% गिर सकता है भाव, 55,496 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा Gold, प्रतिदिन गिर रहा सोने का भाव, जाने सोने की कीमत में गिरावट का बड़ा कारण, पढ़ें पूरी खबर..

Real Estate : दिल्ली-एनसीआर में आवास की कीमतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि, देश के प्रमुख आठ शहरों में सबसे ज्यादा

पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.1% रह सकती है, एसबीआई रिसर्च का दावा

रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी ला रही 835 करोड़ का IPO, 30 अगस्‍त को होगा ओपन