हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | January 28, 2026
आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!       हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर       ​आज का राशिफल: 24 जनवरी को बन रहा है अद्भुत 'गजकेसरी योग', जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत       हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 जनवरी 2026 – जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए बुधवार का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे?      

व्यापार

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 50,000 करोड़ की ठगी: वकील, किसान, महिलाएं सब बने शिकार, देशभर में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..

April 22, 2025 05:29 AM

देशभर में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर अब तक की सबसे बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने वकीलों, किसानों, जमींदारों और महिलाओं को झांसे में लेकर करीब 50, 000 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। फर्जी योजनाओं और बड़े मुनाफे के वादों के जरिए लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया और फिर जब इन्वेस्टर्स ने अपना पैसा मांगा तो पैसा वापस करने के बजाय लॉक इन पीरियड बढ़ाने का बहाना रहे हैं। साथ ही आरोपी वेबसाइट रिडिजाइन और कंपनी का नाम बदलने का हवाला दे रहे हैं।

शिमला: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में धीरे-धीरे लोग सामने आने लगे हैं। पिंजौर थाने में करीब आधा दर्जन लोगों ने इसकी शिकायत हाल ही में की है और उनमें महिलाएं भी शामिल हैं। ठगों ने पंचकूला जिला के वकीलों से लेकर कोर्ट में काम करने वाले लोग, किसान, जमींदार और महिला वर्ग को अपना निशाना बनाया है। जिन्होंने 10 हजार से लेकर 25 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट किया है, लेकिन लोक लाज के कारण वे सामने आने से डर रहे हैं। इसके अलावा ठगी का खेल खेलने वाली कंपनी और उसके पंचकूला समेत ट्राईसिटी में नुमाइंदों द्वारा लोगों को उनका पैसा वापस करने के बजाय लॉक इन पीरियड बढ़ाने का बहाना कर रहे हैं। बहाना में आरोपी वेबसाइट रिडिजाइन और कंपनी का नाम बदलने का हवाला दे रहे हैं।

इस मामले से जुड़े कुछ लोगों ने पुलिस समेत केंद्र सरकार, सीबीआई और ईडी को भी शिकायत दी है, ताकि आरोपी ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

पिंजौर के तुषार शर्मा कालका कोर्ट में पेशे से वकील हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब 5 लाख रुपए इन्वेस्ट किया था और डेढ़ साल के लिए लॉक इन पीरियड था। लॉक इन पीरियड मैच्योर होने के बाद पैसा वापस मांगने पर उनके द्वारा अनेक बहाना बनाया जा रहा है। पंचकूला व कालका कोर्ट में काम करने वाले 200 से ज्यादा लोगों ने लाखों रुपए इन्वेस्टमेंट किए हैं।

वकील तुषार शर्मा का कहना है कि 2020-21 के दौरान लग्जरियस प्रो नेटवर्क टोकन यानि कि एलपीएनटी के नाम से क्रिप्टो करेंसी की कंपनी खुली थी। उसके बाद लोगों से पैसा लेकर डॉलर में इन्वेस्ट करवाकर टोकन खरीदा और लोगों की आईडी बनाकर उनके वेबसाइट पर नाम रजिस्टर्ड करते थे। 2021 से लेकर 2023 तक पंचकूला जिला के करीब 500 से ज्यादा लोगों से 10 करोड़ से ज्यादा की इन्वेस्टमेंट करवाई थी।

पिंजोर के तीन केस

1. पिंजौर के कीरतपुर गांव की सुखविंदर कौर ने बताया कि 2021 में उन्होंने अपनी दुकान बेची थी और दुकान बेचने के बाद एलपीएनटी के कर्मियों के झांसे में आकर एक लाख रुपए इन्वेस्ट किया। करीब 6 महीने तक 3 प्रतिशत ब्याज मिला और उसके बाद से लेकर अब एक भी पैसा नहीं मिला।

2. पिंजौर के करणपुर की जसविंदर कौर ने बताया कि 2021 में करीब 3 लाख रुपए इन्वेस्ट करवाया था और बदले में 50 लाख रुपए मिलने का सपना दिखाया था। कर्ज लेकर मैंने इन्वेस्ट तो कर दिया लेकिन अब अपने इन्वेस्ट किए हुए पैसे भी वापस नहीं मिल रहे।

3. पिंजौर के तुषार शर्मा कालका कोर्ट में पेशे से वकील हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब 5 लाख रुपए इन्वेस्ट किया था और डेढ़ साल के लिए लॉक इन पीरियड था। लॉक इन पीरियड मैच्योर होने के बाद पैसा वापस मांगने पर उनके द्वारा अनेक बहाना बनाया जा रहा है। पंचकूला व कालका कोर्ट में काम करने वाले 200 से ज्यादा लोगों ने लाखों रुपए इन्वेस्टमेंट किए हैं।

 दुबई में ही क्रिप्टो करेंसी के मालिक का ऑफिस

शिकायतकर्ता राजेन्द्र धीमान ने प्रधानमंत्री, सीबीआई, ईडी और पंचकूला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने और उनके रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को इन्वेस्टमेंट का पैसा कैश, चेक और ऑनलाइन के माध्यम से पेमेंट की। कंपनी का ऑफिस दुबई में है और कंपनी का मालिक भी दुबई में रहता है। उन्होंने दावा किया कि कंपनी के टोकन में निवेश कर कई लोगों ने करोड़ों रुपए और महंगी कारें हासिल की हैं।

हिमाचल में 150 रिश्तेदारों से करवाई इन्वेस्टमेंट, डूबे 27.16 लाख रुपये : राजेंद्र धीमान

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर देशभर में फैले महाठगी के जाल में हिमाचल के लोग भी फंसे हैं। राजेंद्र धीमान ने हिमदर्शन समाचार को बताया कि उन्होंने 2021 में पहली बार इन्वेस्टमेंट की थी। शुरुआत में एक-दो महीनों तक डिविडेंड मिला, जिससे उन्हें स्कीम पर भरोसा हो गया। भरोसा इतना बढ़ा कि उन्होंने हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रहने वाले अपने 150 रिश्तेदारों को भी इसमें निवेश करने के लिए तैयार किया।

साल 2021 से 2022 के बीच, इन सभी लोगों ने मिलकर कुल 27.16 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया। अब उन्हें अपने इन्वेस्ट किए पैसे नही मिल रहे है तो सभी निवेशक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। राजेंद्र धीमान कहते हैं कि अधिकांश लोग लोक लाज के कारण सामने आने से डर रहे हैं, जबकि उन्हें पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की मदद लेनी चाहिए। 

 

हिमाचल ने की थी कार्रवाई शुरुआत..

क्रिप्टो करेंसी मामले से जुड़े एक मामले में हिमाचल के राज्य ने पिछले साल बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अलग से SIT का गठन किया था।  जिसमें क्रिप्टोकरंसी के नाम पर सूचीबद्ध मामले में तत्काल मामला दर्ज किया गया था।  पुलिस ने इस मामले में बिल्डर को भी गिरफ्तार कर लिया और उसकी संपत्ति भी सील कर दी। ऐसे में सवाल यह है कि इस तरह के मामले में हरियाणा पुलिस विभाग कब कार्रवाई करेगा।

 

 

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

साल के पहले दिन LPG ग्राहकों को बड़ा झटका: ₹111 तक महंगा हुआ सिलेंडर, जानें अब क्या हो गए हैं दाम!

Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल! 10 ग्राम गोल्ड हुआ और महंगा, जाने देश में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी - पढ़ें पूरी खबर..

सोने की कीमतों को क्या होने वाला है ? 2026 के अनुमान ने बाजार में मचाई सनसनी - 10 ग्राम का भाव तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड, आखिर क्यों चढ़ रहे हैं सोने के दाम ? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

आज 12 नवंबर 2025: सोना-चांदी के भाव में हल्की तेजी, जानिए आपके शहर में कितने पहुंच गए दाम -

Gold Price Today: सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी हुई थोड़ी सस्ती; जानें 8 नवंबर के ताज़ा रेट..

Gold Rate Today: सोना महंगा हुआ, 24K, 22K और 18K सोने के 10 ग्राम रेट में आज फिर से अचानक वृद्धि - पढ़ें पूरी खबर

सस्ते गोल्ड के झांसे में बड़ा धोखा: श्री मंगलम ज्वैलर्स ने किया खुलासा, सोने के भीतर निकली लोहे की तार - पढ़े पूरी खबर

Gold Rate Today: 2 नवंबर 2025 – जानें 24K, 22K और 18K सोने के भाव प्रमुख शहरों में ..

भारत के बैंकिंग इतिहास में सबसे बड़ा मर्जर ! 4 सरकारी बैंक होंगे खत्म, नया दौर शुरू होने को तैयार - जानिए किन बैंकों पर है असर

आज सोना महंगा या सस्ता ? करवाचौथ पर खरीदारों की उमड़ी भीड़, सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड - जानिए शहरवार रेट्स