हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | January 28, 2026
आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!       हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर       ​आज का राशिफल: 24 जनवरी को बन रहा है अद्भुत 'गजकेसरी योग', जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत       हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 जनवरी 2026 – जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए बुधवार का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे?      

व्यापार

Akshaya Tritiya 2025: एक लाख के करीब गोल्ड ! न हों परेशान, इस अक्षय तृतीया सिर्फ 100 रुपये में खरीदे गोल्ड, जानिए कैसे ? पढ़ें विस्तार से..

April 23, 2025 10:20 AM
Om Prakash Thakur

अक्षय तृतीया का दिन सोना खरीदने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन धन, समृद्धि और सौभाग्य लाने वाला होता है। साल 2025 में अक्षय तृतीया 30 अप्रैल के दिन है। देश में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1, 00, 000 रुपये के आसपास चल रहा है..

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया का दिन सोना खरीदने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन धन, समृद्धि और सौभाग्य लाने वाला होता है। साल 2025 में अक्षय तृतीया 30 अप्रैल के दिन है। देश में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 99, 800 रुपये के आसपास चल रहा है। गोल्ड का रेट 1, 00, 000 रुपये तक पहुंचने को तैयार है। ऐसे में अगर आपको गोल्ड की आसमान छूती कीमतों की फिकर हो रही है, तो चिंता न करें। आप बिना ज्वैलरी शॉप जाए भी सिर्फ 100 रुपये में सोना खरीद सकते हैं- वो भी अपने मोबाइल फोन से। जी हां, अब डिजिटल गोल्ड खरीदना बेहद आसान हो गया है। पेटीएम (Paytm), गूगल पे (Google Pay), फोनपे जैसे ऐप से आप 24 कैरेट शुद्ध सोना खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं डिजिटल गोल्ड क्या होता है और इसे खरीदने का तरीका।

क्या Akshaya Tritiya 2025: एक लाख के करीब गोल्ड ! न हों परेशान, इस अक्षय तृतीया सिर्फ 100 रुपये में खरीदे,   गोल्ड होता है डिजिटल गोल्ड ?

डिजिटल गोल्ड असली सोना होता है, लेकिन आप इसे ऑनलाइन खरीदते हैं। यह 24 कैरेट (999.9 शुद्धता) वाला सोना होता है। जब आप इसे खरीदते हैं, तो यह सोना आपके नाम पर एक सुरक्षित लॉकर में जमा हो जाता है। इस सोने को फिजिकली आप सिक्के या बार के रूप में भी मंगा सकते हैं या वापस बेच सकते हैं। MMTC-PAMP जैसी कंपनियां इसे कस्टडी में रखती हैं और इसकी गारंटी देती हैं।

Google Pay से डिजिटल गोल्ड कैसे खरीदें..

स्टेप 1: सबसे पहले Google Pay ऐप खोलें।

स्टेप 2: ऊपर सर्च बार में Gold Locker टाइप करें और उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: Buy ऑप्शन चुनें। यहां आपको उस समय का सोने का मार्केट प्राइस दिखेगा (यह 5 मिनट के लिए लॉक हो जाता है)।

स्टेप 4: जितने रुपये का सोना खरीदना है, वो अमाउंट दर्ज करें। आप ₹1000 या उससे कम का भी सोना खरीद सकते हैं।

Google Pay से डिजिटल गोल्ड कैसे बेचें ?

स्टेप 1: Google Pay ऐप खोलें और फिर से Gold Locker सर्च करें।

स्टेप 2: Sell पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आपको मौजूदा गोल्ड का रेट दिखेगा।

स्टेप 4: सोना बेचने की पुष्टि करें और पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा।

Paytm से डिजिटल गोल्ड कैसे खरीदें ?

स्टेप 1: अगर आपके पास पहले से Paytm ऐप है, तो उसे खोलें। नहीं है तो Google Play या Apple Store से डाउनलोड करें।

स्टेप 2: होमपेज के सर्च बार में Gold टाइप करें।

स्टेप 3: Gold आइकन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आप गोल्ड खरीदने वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आप ₹1.04 जितनी छोटी रकम से भी सोना खरीद सकते हैं।

स्टेप 5: अमाउंट या वज़न के हिसाब से सोना चुनें। पेमेंट करें और गोल्ड आपके वॉलेट में दिखने लगेगा।

Paytm पर आप अपने गोल्ड की खरीद और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं। यहां से भी आप सोना वापस बेच सकते हैं।

अगर आप इस अक्षय तृतीया पर थोड़ी सी भी बचत को शुभ निवेश में बदलना चाहते हैं, तो डिजिटल गोल्ड एक आसान और सुरक्षित विकल्प है। घर बैठे, सिर्फ कुछ क्लिक में आप शुद्ध सोना खरीद सकते हैं और अपने भविष्य की सुरक्षा कर सकते हैं।

चाहे Google Pay हो या Paytm, दोनों प्लेटफॉर्म से आप छोटी राशि से शुरुआत कर सकते हैं और जब चाहे बेच सकतें है या सिक्के या बार के रूप में घर मंगा सकतें है।

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

साल के पहले दिन LPG ग्राहकों को बड़ा झटका: ₹111 तक महंगा हुआ सिलेंडर, जानें अब क्या हो गए हैं दाम!

Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल! 10 ग्राम गोल्ड हुआ और महंगा, जाने देश में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी - पढ़ें पूरी खबर..

सोने की कीमतों को क्या होने वाला है ? 2026 के अनुमान ने बाजार में मचाई सनसनी - 10 ग्राम का भाव तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड, आखिर क्यों चढ़ रहे हैं सोने के दाम ? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

आज 12 नवंबर 2025: सोना-चांदी के भाव में हल्की तेजी, जानिए आपके शहर में कितने पहुंच गए दाम -

Gold Price Today: सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी हुई थोड़ी सस्ती; जानें 8 नवंबर के ताज़ा रेट..

Gold Rate Today: सोना महंगा हुआ, 24K, 22K और 18K सोने के 10 ग्राम रेट में आज फिर से अचानक वृद्धि - पढ़ें पूरी खबर

सस्ते गोल्ड के झांसे में बड़ा धोखा: श्री मंगलम ज्वैलर्स ने किया खुलासा, सोने के भीतर निकली लोहे की तार - पढ़े पूरी खबर

Gold Rate Today: 2 नवंबर 2025 – जानें 24K, 22K और 18K सोने के भाव प्रमुख शहरों में ..

भारत के बैंकिंग इतिहास में सबसे बड़ा मर्जर ! 4 सरकारी बैंक होंगे खत्म, नया दौर शुरू होने को तैयार - जानिए किन बैंकों पर है असर

आज सोना महंगा या सस्ता ? करवाचौथ पर खरीदारों की उमड़ी भीड़, सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड - जानिए शहरवार रेट्स