PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"       आज का पञ्चाङ्ग (22 नवंबर 2026): रवि प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का पावन संयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय       आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का भविष्य       मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू        भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन       आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का पावन संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय       आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल      

लाइफ स्टाइल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अजीब व्यवहार: कार्यक्रम में अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, वीडियो वायरल

May 27, 2025 12:36 PM
Om Prakash Thakur

पटना: (HD News); राजनीति अब गंभीरता नहीं, 'हरकतों का हाईलाइट शो' बनती जा रही है - और इसकी ताज़ा मिसाल बिहार की राजधानी पटना में देखने को मिली, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर ऐसा काम कर दिया, जिसे देख जनता सोच में पड़ गई कि ये कोई प्रशासनिक समारोह था या कॉमेडी शो!

कृषि भवन में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कैबिनेट अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के स्वागत में लाए गए पौधे के गमले को सीधे उनके सिर पर रख दिया। न कोई पूर्व सूचना, न कोई चेतावनी — बस मुख्यमंत्री आए और गमला रखा। मंच पर मौजूद अधिकारी भी हक्के-बक्के, और कैमरा चालू। नतीजा? वायरल वीडियो और तीखी प्रतिक्रियाएं।

कई लोगों ने इस हरकत को वरिष्ठ अधिकारियों का अपमान बताते हुए शालीनता की सीमा लांघने वाला कहा, तो कुछ समर्थकों ने इसे "मुख्यमंत्री का हल्का-फुल्का अंदाज़" कहकर मामला रफादफा करने की कोशिश की। लेकिन सवाल यही है — अगर यही 'हास्य' है, तो फिर गंभीरता कहाँ गई?

अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय और खुद एस. सिद्धार्थ की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हो सकता है वो अभी भी सिर से गमला हटवा रहे हों या शब्दों की तलाश में हों।

जब किसी राज्य का सर्वोच्च नेतृत्व मंच पर मर्यादा की मिट्टी और गंभीरता की जड़ों को उखाड़ने लगे, तो समझिए - सत्ता की उम्र बढ़ गई है, पर सोच बचपन में ही अटक गई है। एक लोकतंत्र में जनता उम्मीद करती है कि उनका नेता निर्णयों से सिर ऊँचा करे, न कि गमले से सिर सजाए। यह घटना केवल एक वीडियो नहीं, बल्कि एक आईना है - जो दिखा रहा है कि हमारी राजनीति में कब शालीनता, संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी की जगह ‘तमाशा’ ने ले ली।

राजनीति में उम्र के साथ अनुभव आता है और कभी-कभी 'अतिअनुभव' भी, जहाँ नेता मंच पर फूल नहीं, गमला ही सिर पर रख देते हैं। ऐसे में जनता को तय करना होगा:क्या उन्हें विकास चाहिए या "वायरल क्षण"?

 

Have something to say? Post your comment

लाइफ स्टाइल में और

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में कारगर हैं रसोई के पारंपरिक मसाले और मौसमी फल, मौसमी संक्रमण से होगा बचाव

देश भर में बढ़ते वायु प्रदूषण और मौसमी बदलाव से स्वास्थ्य पर मंडराया गंभीर खतरा, अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या में भारी उछाल

आयुष और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुई विशेष पहल, ग्रामीण स्तर पर लगेंगे मुफ्त स्वास्थ्य शिविर

'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर

चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..

ठंड के सीजन में करें इस विधि से आलू की खेती, छोटे से जमीन के टुकड़े में होगी बंपर पैदावार, जाने तरीका,

क्या है नारियल पानी पीने का सही समय? सेहत के लिए वरदान से कम नहीं कोकोनट वॉटर, जान लें डाइट में शामिल करने का तरीका..

मोदी जी का हमशक्ल गुजरात में बेचता है गोलगप्पे, 15 साल की उम्र से बेच रहा है पानी पुरी, ये देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन, देखें पूरी खबर..

हिमदर्शन सामान्य ज्ञान - किस जानवर का शरीर बुलेट प्रूफ होता है..?

घर में लानी है सकारात्मकता, तो ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद