क्रिप्टो जगत में हड़कंप: दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज Binance पर बड़े साइबर हमले का शक, 56 हजार करोड़ की सेंधमारी की आशंका       घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी का रोमांच चरम पर, तनुश कोटियन और अन्य गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन से चमके युवा सितारे       भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की रोमांचक जंग आज, सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद क्लीन स्वीप पर नजर       प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए शुरू हुई विशेष राष्ट्रीय पहल       ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर खेल मंत्रालय ने उठाये कड़े कदम, खिलाड़ियों के लिए विशेष शिविर का ऐलान       स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब       देश भर में बढ़ते वायु प्रदूषण और मौसमी बदलाव से स्वास्थ्य पर मंडराया गंभीर खतरा, अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या में भारी उछाल       आयुष और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुई विशेष पहल, ग्रामीण स्तर पर लगेंगे मुफ्त स्वास्थ्य शिविर       हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 3,100 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी       हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, ग्रामीण परिवहन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बस खरीदने पर दी जाएगी 30 से 50% तक सब्सिडी      

लाइफ स्टाइल

घर में लानी है सकारात्मकता, तो ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

February 07, 2021 02:17 PM
सांकेतिक तस्वीर

हमारा घर मंदिर से कम नहीं होता, क्योंकि यहां भगवान का वास होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि घर की सुख-शांति इस पर काफी निर्भर करती है। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि घर के निर्माण की रूप रेखा से लेकर साज-सज्जा तक में वास्तु का काफी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसी वजह से घर में सकारात्मकता बनी रह सकती है। इसलिए कई ऐसी बातें हैं जिनका हमें खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जिनकी मदद से आपके घर से लेकर जीवन में सकारात्मकता आ सकती है।

पानी को न करें बर्बाद

ये तो आपने सुना ही होगा कि जल ही जीवन है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कभी भी जल को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। वास्तु में तो नल से जल का व्यर्थ में बहना शुभ नहीं माना जाता है। इसको धन की हानि के तौर पर भी देखा जाता है। इसके अलावा कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान का नाम जरूर लें। आप अपने ईष्ट का ध्यान कर सकते हैं, अपने देवी-देवाताओं से प्रार्थना कर सकते हैं। पुष्प चढ़ाकर और दिया जलाकर अपनी खुशी में उन्हें भी शामिल कर सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। 

मंदिर के लिए रखें ये ध्यान

घर में मंदिर उत्तर पूर्व यानी पूर्व दिशा में हो, जिसे हम ईशान कोण भी कहते हैं। इससे भी सकारात्मकता बनी रह सकती है। वहीं, हमेशा ये ध्यान देना चाहिए कि अपने कुल देवताओं और पितरों का पूजन दक्षिणमुखी होकर ही करें। इससे भी आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा घर के मंदिर में देवी-देवाताओं की प्रतिमा जो आपने रखी हो, उनका आकार एक फीट से बड़ा नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से भी घर में और आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। 

घी का दीपक बनाएगा काम

घी के दीपक का भी सकारात्मकता पैदा करने में अहम रोल होता है। इसके लिए आपको मंदिर में पूरे दिन में एक सुबह और एक शाम को घी का दिया जलाना चाहिए। घी का दीपक जलाने से सभी देवी-देवता और खासतौर पर मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब आप रात को सोने जा रहे होते हैं, तो मंदिर का पर्दा जरूर ढक दें। ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि उस समय भगवान शयन कर रहे होते हैं। ऐसा करने से भी सकारात्मकता आती है। 

तुलसी को इस दिन न छूएं

इस बात का खासतौर पर ध्यान देना चाहिए कि रविवार को तुलसी को तोड़ना तो दूर उसे छूएं भी न। ऐसा करने से आपको लाभ मिल सकता है। हम जब मंदिर में भगवान की पूजा करते हैं, तो इसके बाद प्रसाद जरूर चढ़ाते हैं। इस दौरान ये ध्यान देना चाहिए कि भोग हमेशा शुद्ध और ताजा होना चाहिए। साथ ही ये भी ध्यान देना चाहिए कि भोग झूठा न किया हो, क्योंकि भगवान को सबसे पहले भोग चढ़ाया जाता है। साथ ही भोग में लहसुन, प्याज जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

Have something to say? Post your comment

लाइफ स्टाइल में और

देश भर में बढ़ते वायु प्रदूषण और मौसमी बदलाव से स्वास्थ्य पर मंडराया गंभीर खतरा, अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या में भारी उछाल

आयुष और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुई विशेष पहल, ग्रामीण स्तर पर लगेंगे मुफ्त स्वास्थ्य शिविर

'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अजीब व्यवहार: कार्यक्रम में अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, वीडियो वायरल

चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..

ठंड के सीजन में करें इस विधि से आलू की खेती, छोटे से जमीन के टुकड़े में होगी बंपर पैदावार, जाने तरीका,

क्या है नारियल पानी पीने का सही समय? सेहत के लिए वरदान से कम नहीं कोकोनट वॉटर, जान लें डाइट में शामिल करने का तरीका..

मोदी जी का हमशक्ल गुजरात में बेचता है गोलगप्पे, 15 साल की उम्र से बेच रहा है पानी पुरी, ये देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन, देखें पूरी खबर..

हिमदर्शन सामान्य ज्ञान - किस जानवर का शरीर बुलेट प्रूफ होता है..?

गर्म पानी पीने के होते हैं कई फायदे, ये बीमारियां रहती है दूर