Thursday | October 01, 2026
नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 1 अक्टूबर 2026; मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी       2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 30 सितंबर 2026; करियर, व्यापार और प्यार के मामले में इन राशियों को मिलेगी शानदार कामयाबी..!       पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..       सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर       मंगलवार का राशिफल, 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...      

लाइफ स्टाइल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अजीब व्यवहार: कार्यक्रम में अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, वीडियो वायरल

May 27, 2025 12:36 PM
Om Prakash Thakur

पटना: (HD News); राजनीति अब गंभीरता नहीं, 'हरकतों का हाईलाइट शो' बनती जा रही है - और इसकी ताज़ा मिसाल बिहार की राजधानी पटना में देखने को मिली, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर ऐसा काम कर दिया, जिसे देख जनता सोच में पड़ गई कि ये कोई प्रशासनिक समारोह था या कॉमेडी शो!

कृषि भवन में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कैबिनेट अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के स्वागत में लाए गए पौधे के गमले को सीधे उनके सिर पर रख दिया। न कोई पूर्व सूचना, न कोई चेतावनी — बस मुख्यमंत्री आए और गमला रखा। मंच पर मौजूद अधिकारी भी हक्के-बक्के, और कैमरा चालू। नतीजा? वायरल वीडियो और तीखी प्रतिक्रियाएं।

कई लोगों ने इस हरकत को वरिष्ठ अधिकारियों का अपमान बताते हुए शालीनता की सीमा लांघने वाला कहा, तो कुछ समर्थकों ने इसे "मुख्यमंत्री का हल्का-फुल्का अंदाज़" कहकर मामला रफादफा करने की कोशिश की। लेकिन सवाल यही है — अगर यही 'हास्य' है, तो फिर गंभीरता कहाँ गई?

अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय और खुद एस. सिद्धार्थ की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हो सकता है वो अभी भी सिर से गमला हटवा रहे हों या शब्दों की तलाश में हों।

जब किसी राज्य का सर्वोच्च नेतृत्व मंच पर मर्यादा की मिट्टी और गंभीरता की जड़ों को उखाड़ने लगे, तो समझिए - सत्ता की उम्र बढ़ गई है, पर सोच बचपन में ही अटक गई है। एक लोकतंत्र में जनता उम्मीद करती है कि उनका नेता निर्णयों से सिर ऊँचा करे, न कि गमले से सिर सजाए। यह घटना केवल एक वीडियो नहीं, बल्कि एक आईना है - जो दिखा रहा है कि हमारी राजनीति में कब शालीनता, संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी की जगह ‘तमाशा’ ने ले ली।

राजनीति में उम्र के साथ अनुभव आता है और कभी-कभी 'अतिअनुभव' भी, जहाँ नेता मंच पर फूल नहीं, गमला ही सिर पर रख देते हैं। ऐसे में जनता को तय करना होगा:क्या उन्हें विकास चाहिए या "वायरल क्षण"?

 

Have something to say? Post your comment

लाइफ स्टाइल में और

'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर

चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..

ठंड के सीजन में करें इस विधि से आलू की खेती, छोटे से जमीन के टुकड़े में होगी बंपर पैदावार, जाने तरीका,

क्या है नारियल पानी पीने का सही समय? सेहत के लिए वरदान से कम नहीं कोकोनट वॉटर, जान लें डाइट में शामिल करने का तरीका..

मोदी जी का हमशक्ल गुजरात में बेचता है गोलगप्पे, 15 साल की उम्र से बेच रहा है पानी पुरी, ये देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन, देखें पूरी खबर..

हिमदर्शन सामान्य ज्ञान - किस जानवर का शरीर बुलेट प्रूफ होता है..?

घर में लानी है सकारात्मकता, तो ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

गर्म पानी पीने के होते हैं कई फायदे, ये बीमारियां रहती है दूर

बिना दवा किडनी की सफाई, पथरी और इम्यूनिटी में भी जानिए इन घरेलू चीजों के फायदे

कैंसर से होगा बचाव, बस हर दिन खाएं 20 ग्राम बादाम