दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी       मध्य पूर्व में फिर गहराया युद्ध का संकट: अमेरिका की संभावित कार्रवाई की अटकलों के बीच ईरान ने दी खुली चेतावनी       अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का काउंटडाउन शुरू: अर्ली वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रंप की साख दांव पर       एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश       पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज       दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज       भारत बनाम न्यूजीलैंड: सेडन पार्क में टी20 सीरीज के सुखद अंत और वनडे की तैयारियों पर टीम इंडिया की नजर       त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद       दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग       शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल में बड़ा हादसा: सरकाघाट में खाई में गिरी निजी बस, 1 की मौत, 25 घायल, पढ़ें पूरी खबर..

June 17, 2025 10:33 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तेज बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरकाघाट के पटड़ीघाट क्षेत्र में एक निजी बस खाई में जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 20 से 25 लोग घायल हो गए। हादसे के समय बस जाहू से मंडी की ओर जा रही थी। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन भारी बारिश के चलते इसमें दिक्कतें आ रही हैं।

सरकाघाट (मंडी), 17 जून 2025; (HD News); हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं।

बस जाहू से मंडी की ओर जा रही थी, तभी पटड़ीघाट के पास यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। राहत-बचाव कार्य में बारिश के कारण काफी मुश्किलें आईं। घटनास्थल पर पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस खाई में गिरते हुए एक पेड़ से अटक गई, जिससे और बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद बस के अंदर और नीचे दो लोग दब गए थे। एक घायल व्यक्ति की टांगें टूट गईं और उसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जबकि बस के नीचे दबे एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन

डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 20 से 25 घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। 2 से 3 लोग बस के नीचे दबे थे, जिन्हें क्रेन की मदद से निकाला गया।

मौके से सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग घायल यात्रियों को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति के बस के अंदर फंसे होने की बात भी सामने आई है।

भारी बारिश बनी बाधा

भारी बारिश के चलते बचाव कार्य में काफी देरी हुई। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। घायलों को सरकाघाट सिविल अस्पताल और कुछ को गंभीर हालत में मंडी रेफर किया गया है।

⚠️ डिस्क्लेमर:

इस समाचार में दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों, स्थानीय प्रशासन,  सोशल मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त प्राथमिक सूचनाओं पर आधारित है। हादसे से संबंधित आंकड़े और विवरण समय के साथ बदल सकते हैं। HimDarshan.com किसी भी प्रकार की पुष्टि या दावा नहीं करता जब तक कि आधिकारिक पुष्टि न हो जाए। पाठकों से अनुरोध है कि वे अंतिम सूचना के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 3,100 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी