उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को लिखा भावुक पत्र, पत्र में कही दिल की बात, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने व्यक्त किया शोक, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफल: "21 से 27 जुलाई 2025; जानिए मेष से मीन तक क्या कहती हैं आपकी किस्मत की रेखाएं !"       🌧️ हिमाचल में भारी बारिश का कहर: चंबा में घर पर गिरा विशाल पत्थर, बेटी-दामाद की मौत; कई जिलों में स्कूल बंद, 72 घंटे का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..       !!🍒!! राशिफल !!🍒!! 21 जुलाई 2025; सावन का दूसरा सोमवार गौरी योग से कन्या, धनु और मीन राशि को बना रहा मालामाल, जानें अपना आज का भविष्यफल..       मौसम अपडेट : हिमाचल के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, उड़ानें रद्द, नदी-नालों के समीप न जाएं लोग, एडवाइजरी जारी, पढ़ें पूरी खबर       सांसद कंगना का बयान वायरल : मंडी में आई आपदा को बताया 'भारी-भरकम' भूकंप, कंगना के इस भ्रमित बयान से जनता की उम्मीदों पर फिरा पानी, पढ़ें पूरी खबर..       रविवार का राशिफल : 20 जुलाई 2025; जानें आज कौन-सी राशि रहेगी भाग्यशाली, किसे रखना होगा सावधान !       हिमाचल में भ्रष्टाचार की हद: स्कूटी को बना दिया जेसीबी, कागजों में बनाई सड़कें - महिला प्रधान सस्पेंड, पढ़ें पूरी खबर..       HPU स्थापना दिवस पर CAS बहाली की मांग तेज, हपुटवा ने मुख्यमंत्री से की घोषणा की अपील, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

!!🍒!! राशिफल !!🍒!! 21 जुलाई 2025; सावन का दूसरा सोमवार गौरी योग से कन्या, धनु और मीन राशि को बना रहा मालामाल, जानें अपना आज का भविष्यफल..

July 21, 2025 06:40 AM

 आज 21 जुलाई दिन सोमवार है और चंद्रमा का संचार वृषभ राशि में होगा। ऐसे में आज गौरी योग का संयोग बनेगा। इस पर आज रोहिणी नक्षत्र के संयोग में वृद्धि योग का भी संयोग बनने जा रहा है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। और कामिका एकादशी भी है। ऐसे में आज का दिन कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। ऐसे में आइये जानते हैं आज का राशिफल विस्तारपूर्वक।

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको अपना हुनर दिखाने का मौका प्राप्त होगा।  गुस्सा करने से बचें, अन्यथा आपका गुस्सा स्थिति को और खराब कर सकता है। संतान पक्ष की कुछ नकारात्मक बात पता लगने से मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विवाहित जातकों की रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने वाली है। कोई भी बड़ी समस्या आपके और साथी के बीच दरार नहीं ला पाएगी। जो लोग अपने प्यार से विवाह करना चाहते हैं लेकिन घरवाले मान नहीं रहे हैं, वो एक बार फिर प्रयास करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी कोई पुरानी चिंता और तनाव दूर होने की संभावना है। भाइयों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दिन आगे बढ़ने के साथ ही किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन उत्पन्न हो सकती है। व्यापार से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है। ग्रहों का अशुभ प्रभाव आपकी लव लाइफ को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण जीवनसाथी से झगड़ा होगा। ससुराल वालों से भी पुरानी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। भाग्य के मजबूत होने के कारण अविवाहित इस राशि वालों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी वाणी और अभिनय शैली से लोग प्रभावित होंगे। सही समय पर सही काम न करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। सभी कार्यों में धैर्य बनाए रखना होगा। रोमांस के लिहाज से ये दिन विवाहित मिथुन जातकों के लिए अच्छा रहेगा। जो अविवाहित जातक लंबे समय से लव रिलेशनशिप में हैं, उनके विवाह की बात घर में चल सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी खास लोगों से विशेष मुलाकात होगी। आपके मन में जो भी सपने हैं, उन्हें साकार करने का अभी सही समय है। घर में अचानक किसी मेहमान का आगमन चिंता और नकारात्मकता का कारण बन सकता है। पड़ोसियों से संबंध खराब करने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय अचानक लेने पड़ सकते हैं। विवाहित जातकों को पूरे दिन लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जिस कारण दिन यादगार बनेगा। जबकि सिंगल जातकों का किसी दोस्त से मिलने का प्लान बन सकता है। उम्मीद है कि आप उनके साथ अच्छे पल साझा करेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपको अपने काम में और गति प्रदान करेगी। युवा अपनी लापरवाही के कारण व्यावसायिक मामलों में धोखा खा सकते हैं। बाहरी लोगों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने दें। शादीशुदा जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। शिव जी की कृपा से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। जबकि सिंगल जातकों की किसी दोस्त से रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ह्वाइट है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। अपनी योग्यता के अनुसार सही परिणाम प्राप्त होंगे। अचानक से कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे रहेंगे, जिसे ठीक से पूरा न कर पाने के कारण मन उदास रहेगा। व्यावसायिक मामलों में आपकी समझ और योग्यता आपको सफलता दिलाएगी। दोपहर तक का समय विवाहित जातकों के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन उसके बाद ससुराल वालों से तू-तू मैं-मैं हो सकती है। यदि आपने अपनी वाणी पर संयम नहीं रखा तो बात ज्यादा बिगड़ सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी भी कार्य को उत्साह से करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां हैं, तो आपको उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने लक्ष्य को साथ ले कर चलें, लापरवाही करने से बचें। पुरानी बातें एक बार फिर विवाहित जातकों की शादीशुदा जिंदगी में क्लेश उत्पन्न कर सकती हैं। देवों के देव महादेव की कृपा से सिंगल जातकों की कुंडली में सावन के दूसरे सोमवार को प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - काला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी परिजन के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको वाणी पर नियंत्रण रखकर बोलना होगा। कुछ महत्वपूर्ण मामले सुलझ सकते हैं। करियर को लेकर कुछ चिंता चल रही थी, तो उससे छुटकारा मिलेगा। अविवाहित जातक जो काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। विवाहित जातकों के रिश्ते में मजबूती की जगह दरार आने के प्रबल योग हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में कुछ नयी तकनीकों को अपनाना होगा। किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं। परिजनों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी  बातचीत के जरिए समाप्त होगी। प्यार का इजहार करने के लिए ये दिन सही है। लेकिन पहले सामने वाले व्यक्ति के मूड को भाप लें। विवाहित जातकों के लिए ये दिन मिलाजुला रहेगा। प्रात: काल में कुछ परेशान रहेंगे, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति सामान्य होती चली जाएगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए समस्या बन सकता है। सुख भाव में शुक्र की स्थिति के कारण विवाहित जातकों की जिंदगी में रोमांस बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे। सिंगल जातकों की जन्म कुंडली में प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन खुशियां से भरा रहने वाला है। अपने घर की साज सज्जा पर पूरा जोर देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों के साथ व्यस्त रहेंगे। विवाहित जातकों के रिश्ते में शक के कारण मतभेद उत्पन्न होने के आसार हैं। जो लोग हाल के दिनों में लव रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें साथी से धोखा मिल सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। यदि कोई कानूनी मामले चल रहे हैं तो उनमें गति आएगी। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। जो लोग हाल के दिनों में लव रिलेशनशिप में आए हैं, उनकी पार्टनर से दूरी बढ़ने के आसार हैं। विवाहित जातकों का दिन रोजाना की तरह मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी की जगह घर वालों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। शुभांक - 9

डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिषीय आकलन एवं सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी, सुझाव और भविष्यवाणियाँ केवल जनसामान्य की रुचि को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत की गई हैं। किसी भी निर्णय को लेने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। "himdarshan.com" इसकी सत्यता या किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी का दावा नहीं करता।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

रविवार का राशिफल : 20 जुलाई 2025; जानें आज कौन-सी राशि रहेगी भाग्यशाली, किसे रखना होगा सावधान !

शनिवार का राशिफल: 19 जुलाई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

!!🍒!! राशिफल !! 🍒!! 18 जुलाई 2025; जानें आज आपके भाग्य में क्या लिखा है ? सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?

गुरुवार का राशिफ़ल: 17 जुलाई 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....

आज का राशिफल : 16 जुलाई 2025; शुभता और संभावनाओं से भरा दिन! आइए जानें किस राशि के लिए क्या लेकर आया है आज का दिन..

आज का राशिफ़ल: 15 जुलाई 2025; मंगलवार का दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और अवसर लेकर आया है। जानें सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा...

सावन का पहला सोमवार: कन्या, मकर समेत 6 राशियों पर शिव की कृपा दृष्टि, जानें 14 जुलाई 2025 का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: (14–20 July); सावन के पहले सप्ताह सिंह, मकर समेत 7 राशियों का शिवजी की कृपा से होगा भाग्योदय, जानें 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन..

रविवार का राशिफल : 13 जुलाई 2025; इन 5 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहतर, जानें आज का राशिफल

शनिवार का राशिफल : 12 जुलाई 2025; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों की भविष्यवाणी