दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी       मध्य पूर्व में फिर गहराया युद्ध का संकट: अमेरिका की संभावित कार्रवाई की अटकलों के बीच ईरान ने दी खुली चेतावनी       अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का काउंटडाउन शुरू: अर्ली वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रंप की साख दांव पर       एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश       पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज       दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज       भारत बनाम न्यूजीलैंड: सेडन पार्क में टी20 सीरीज के सुखद अंत और वनडे की तैयारियों पर टीम इंडिया की नजर       त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद       दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग       शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़      

हिमाचल | मंडी

मंडी में दर्दनाक हादसा: निजी बस खाई में गिरी, एक महिला की मौत, नौ घायल, पढ़ें पूरी खबर..

July 31, 2025 10:47 PM

मंडी, 31 जुलाई 2025 (HD न्यूज़); हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। यह हादसा उपमंडल गोहर के बाढ़ू-चैलचौक-जहल मार्ग पर तुना के पास कशावरी में उस समय हुआ जब एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

बस जहल से चैलचौक की ओर जा रही थी, जिसमें चालक-परिचालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में निर्मला (44) पत्नी किशोरी, निवासी नौणकी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बस से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।

घायलों को पहले गोहर नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से सात गंभीर घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायलों का इलाज गोहर अस्पताल में चल रहा है।

एसडीएम गोहर बचित्र सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

घायलों की सूची:

1. सपना देवी पत्नी सुरेश, निवासी शाला

2. बुद्धि देवी पत्नी लालमन, निवासी तरौर

3. अमन ठाकुर पुत्र रविंद्र (परिचालक), निवासी नलेड़

4. प्रकाश पुत्र रूप लाल (चालक), निवासी सेगली

5. भारती पत्नी करुनेश, निवासी तरौर

6. मीरा देवी पत्नी शेर सिंह, निवासी तरौर

7. मीना देवी पत्नी दुर्गा दास, निवासी नौण

8. चंद्रा देवी पत्नी ब्रेस्तु, निवासी नौण

9. भामा देवी पत्नी परम देव, निवासी नौण

 स्थानीय प्रशासन और पुलिस की तत्परता से घायलों को समय पर इलाज मिल सका। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Disclaimer: यह समाचार स्थानीय प्रशासन और चिकित्सा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। जांच रिपोर्ट के अनुसार खबर में संशोधन संभव है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 3,100 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी