दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी       मध्य पूर्व में फिर गहराया युद्ध का संकट: अमेरिका की संभावित कार्रवाई की अटकलों के बीच ईरान ने दी खुली चेतावनी       अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का काउंटडाउन शुरू: अर्ली वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रंप की साख दांव पर       एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश       पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज       दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज       भारत बनाम न्यूजीलैंड: सेडन पार्क में टी20 सीरीज के सुखद अंत और वनडे की तैयारियों पर टीम इंडिया की नजर       त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद       दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग       शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़      

हिमाचल | मंडी

मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..

September 16, 2025 10:26 AM
Om Prakash Thakur

मंडी: (HD News); हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब पांच बजे हुए भूस्खलन में खूबराम का मकान मलबे में दब गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोगों को ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मृतकों की पहचान 64 वर्षीय टांगू देवी, 33 वर्षीय कमला देवी और 8 वर्षीय भीम के रूप में हुई है। हादसे में खूबराम और उनकी पत्नी दर्शनी देवी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

पोस्टमॉर्टम के लिए सुंदरनगर अस्पताल भेजे शव :  हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। तीनों मृतकों के शव नजदीक के सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम को भेज दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात से मंडी जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियां-नाले उफान पर हैं और कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।

आज भी बारिश का अलर्ट :  बता दें कि, मंडी में रात में भारी बारिश हुई। इससे नदी-नाले फिर से उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार को) भी तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने, नदी-नालों व लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 3,100 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी