मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू        भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन       आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का पावन संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय       आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला, पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, पांच विकेट गिरे       आज से भीष्म पंचक का आरंभ, देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व       हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | मंडी

DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..

September 16, 2025 09:08 PM
हिमाचल : सोशल मीडिया पर वायरल हुई DC मंडी अपूर्व देवगन की तस्वीर: नंगे पांव कीचड़ भरे रास्तों से होकर पहुंचे भूस्खलन स्थल। बने जनता के भरोसे की मिसाल । जनता कर रही सराहना..
Om Prakash Thakur

मंडी की बारिश और भूस्खलन से दहशत भरे हालातों के बीच एक तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है। कीचड़ से लथपथ रास्ते, दलदल में फंसे जूते और फिर भी जिम्मेदारी निभाने का हौंसला… यह कहानी है DC मंडी अपूर्व देवगन की, जो नंगे पांव भूस्खलन स्थल तक पहुंचे ताकि राहत और बचाव कार्यों में देरी न हो। सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर न सिर्फ एक अधिकारी की जमीनी कार्यशैली को दर्शाती है, बल्कि जनता के भरोसे को भी और मजबूत करती है। 


DC मंडी अपूर्व देवगन नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे। समर्पण और जिम्मेदारी की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल.. 

अधिकारी हो तो DC मंडी जैसा – जन-सेवा के लिए समर्पित

मंडी: (HD News); भारी बारिश के चलते मंडी जिले में पिछले कई दिनों से लगातार भूस्खलन और आपदा जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसी बीच बीती रात निहरी तहसील में हुए भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सुबह बिना देरी किए मौके पर पहुंचने का फैसला लिया। 

लेकिन रास्ता आसान नहीं था। जगह-जगह कीचड़ और दलदल इतना गहरा था कि चलते-चलते उनके जूते वहीं फंस गए। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और नंगे पांव ही घटनास्थल की ओर कदम बढ़ा दिए। उनका यह जज्बा और जमीनी स्तर पर काम करने की शैली लोगों के लिए प्रेरणा बन गई।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें DC मंडी नंगे पांव कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। लोग इसे देखकर उनकी कार्यशैली और समर्पण की जमकर सराहना कर रहे हैं।

आपदा प्रबंधन में मिसाल

पिछले कई दिनों से जिला मंडी में लगातार बारिश से हालात खराब हैं। कई जगह सड़कों के टूटने, भूस्खलन और मकानों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। इन हालातों में जहां अधिकांश अधिकारी अपने दफ्तर से ही निर्देश देते हैं, वहीं DC मंडी अपूर्व देवगन खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा ले रहे हैं।

उनका यह कदम न सिर्फ प्रशासनिक कार्यों को तेज़ करता है, बल्कि लोगों के बीच यह भरोसा भी पैदा करता है कि आपदा की घड़ी में प्रशासन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।

जनता की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि “हमें गर्व है ऐसे अधिकारियों पर, जो अपनी कुर्सी से बढ़कर जनता की सेवा को प्राथमिकता देते हैं।” कई लोग कह रहे हैं कि यह तस्वीर आने वाले समय में प्रशासनिक जिम्मेदारी की मिसाल मानी जाएगी।

DC मंडी अपूर्व देवगन ने यह साबित कर दिया है कि असली नेतृत्व वही है, जो संकट की घड़ी में जनता के बीच खड़ा हो। नंगे पांव कीचड़ भरे रास्तों पर उनका यह सफर न सिर्फ मंडी जिले की जनता को भरोसा देता है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक कार्यशैली के लिए एक नई मिसाल भी कायम करता है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत