हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 21, 2026
21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा       SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..       चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!      

हिमाचल | ऊना

हिमाचल प्रदेश: रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा - GST इंस्पेक्टर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा, क्वार्टर से 1.71 लाख रुपये बरामद, तीन दिन की रिमांड पर भेजा - पढ़ें पूरी खबर

October 01, 2025 07:15 PM
Om Prakash Thakur

ऊना में रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है, जहां सीजीएसटी इंस्पेक्टर अंशुल धीमान को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जांच में उसके क्वार्टर और घर से 1.71 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई, जिससे जीएसटी कार्यालय और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। तीन दिन की रिमांड पर भेजे गए आरोपी से रिमांड में बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। पढ़ें विस्तार से..

ऊना :(HD News); हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के इंस्पेक्टर अंशुल धीमान को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्पेक्टर को बुधवार को अदालत में पेश कर विजिलेंस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया। इसी बीच विजिलेंस टीम ने ऊना स्थित उसके क्वार्टर और घर पर दबिश दी, जहां अलमारी से 1.71 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।

रिश्वत की रकम लेते दबोचा गया था इंस्पेक्टर

विजिलेंस की कार्रवाई मंगलवार को तब हुई जब इंस्पेक्टर शिकायतकर्ता से पचास हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक कारोबारी से गलत जीएसटी रिटर्न फाइल करने के मामले को निपटाने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। सौदा अंततः सवा लाख रुपये में तय हुआ। शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये स्वीकार किए, उसे रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

क्वार्टर से कैश, घर में दबिश

विजिलेंस के डीएसपी फिरोज खान की अगुवाई में की गई छापेमारी में आरोपी के क्वार्टर से 1.71 लाख रुपये कैश बरामद किया गया। इसके अलावा उसके घर पर भी तलाशी अभियान चलाया गया और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। बरामद नकदी को विजिलेंस ने कब्जे में ले लिया है।

अधिकारियों में हड़कंप, बड़े खुलासों की उम्मीद

इस कार्रवाई ने जीएसटी कार्यालय के अन्य अधिकारियों में खलबली मचा दी है। माना जा रहा है कि रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और अन्य अधिकारियों की संलिप्तता भी उजागर हो सकती है। विजिलेंस के एसपी वीरेंद्र कालिया ने नकदी बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


इस कार्रवाई ने जीएसटी कार्यालय और प्रशासन में खलबली मचा दी है। विजिलेंस ने साफ कर दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। रिमांड में पूछताछ से रिश्वतखोरी के मामलों में और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं, जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश भी सख्त बनेगा।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..