ग्राम पंचायत जघून में 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। सरकार के निर्देशानुसार होने वाली इस बैठक में पंचायत के विकास कार्यों, आय-व्यय, वर्ष 2027-28 की कार्ययोजना, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। पंचायत ने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर विकास कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक में पंचायत की ओर से दोपहर के भोजन एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई है। पढ़ें पूरी खबर..
अर्की/जघून: ग्राम पंचायत जघून की ओर से ग्राम सभा की बैठक का आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत कार्यालय जघून में किया जाएगा। पंचायत की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक का आयोजन सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है।
बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, आय-व्यय तथा आगामी योजनाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पिछली ग्राम सभा की कार्यवाही की पुष्टि, त्रैमासिक आय-व्यय का अनुमोदन तथा VBGRAMG शेल्फ वर्ष 2027-28 तैयार करने सहित अन्य विषय एजेंडे में शामिल हैं।

इसके अलावा पंचायत विकास कार्यों, VBGRAMG, SBM(G), PMAY(G), 15वें/16वें वित्त आयोग, Planning Head और FRA के तहत किए जाने वाले कार्यों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं PHH से संबंधित विषयों पर भी चर्चा होगी। 15वें/16वें वित्त आयोग से प्राप्त TIDE GRANT राशि के हस्तांतरण पर भी ग्राम सभा में विचार किया जाएगा।
ग्राम सभा में संपूर्ण स्वच्छता अभियान, स्वच्छता मॉडल को अपनाने, पेयजल की कमी, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशे के दुष्प्रभाव और महिला उत्पीड़न जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता एवं चर्चा की जाएगी। आपदा के समय जोखिम प्रबंधन तथा HIV, AIDS और TB के प्रति जागरूकता का विषय भी एजेंडे में शामिल है।

बैठक में SAMARTH पंचायत पोर्टल, पंचायत की आय के साधनों को बढ़ाने, MMAPSP प्रार्थी सूची तथा जन योजना जागरूकता (PPC) वर्ष 2027-28 से संबंधित विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। गोसदन भेजे जाने वाले पशुओं की सूचना, पालतू पशुओं की जानकारी पंचायत में उपलब्ध करवाने तथा पशु औषधालय से जुड़े विषय भी रखे जाएंगे।
पंचायत की ओर से बाहरी प्रवासी लोगों को आश्रय देने वाले मकान मालिकों द्वारा शपथ पत्र एवं संबंधित जानकारी पंचायत में उपलब्ध करवाने का विषय भी बैठक में रखा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य अध्यक्ष, सरकार, विभाग एवं उप ग्राम सभा से प्राप्त एजेंडों पर भी चर्चा की जाएगी।

ग्राम पंचायत जघून ने सभी पंचायतवासियों से अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित होकर पंचायत के विकास कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पंचायत के अनुसार बैठक में शामिल होने वाले लोगों के लिए दोपहर के भोजन एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई है।