Wednesday | October 07, 2026
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका       राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

October 07, 2026 08:01 AM
Om Prakash Thakur

छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे और दशकों तक रोहड़ू को अपना अजेय राजनीतिक किला बनाने वाले स्व. वीरभद्र सिंह को उनके ही घर में भुलाए जाने से प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक दौरे में न तो वीरभद्र सिंह के पोस्टर नजर आए और न ही उनके योगदान को याद किया गया। इस 'सियासी अनदेखी' से आहत पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं को आईना दिखाते हुए सीधे तौर पर सुक्खू गुट पर निशाना साधा है, जिसने कांग्रेस के भीतर दबी हुई गुटबाजी की चिंगारी को फिर से हवा दे दी है।

शिमला | विशेष राजनीतिक रिपोर्ट | OM PRAKASH THAKUR

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की विरासत और वर्तमान सरकार के बीच की राजनीतिक खींचतान सतह पर आ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया ऊपरी शिमला (रोहड़ू) दौरे में वीरभद्र सिंह को पूरी तरह से नजरअंदाज किए जाने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे 'छोटी सोच' करार देते हुए न केवल मुख्यमंत्री पर निशाना साधा, बल्कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की खामोशी पर भी गहरी नाराजगी जाहिर की है।

'इतनी जल्दी भुला देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण'

रोहड़ू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा सिंह ने बिना नाम लिए सीएम सुक्खू पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को गुजरे अभी ज्यादा समय नहीं बीता है, इसके बावजूद उनके अपने ही गढ़ रोहड़ू में उन्हें इतनी जल्दी भुला दिया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दौरे के दौरान पूरे क्षेत्र में न तो उनके पोस्टर नजर आए और न ही मंच से उनके योगदान को याद किया गया। प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह रवैया एक बेहद छोटी सोच को दर्शाता है।

'अपनों से है गिला, खुद लगा सकते थे पोस्टर'

प्रतिभा सिंह का गुस्सा सिर्फ नेतृत्व तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों को भी आईना दिखाया। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, "औरों से क्या उम्मीद रखनी, अपने ही लोग आगे आते और बोलते कि हम 20 पोस्टर लगा लेते हैं।" उन्होंने एनएसयूआई से जुड़े नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा कभी गुटबाजी या एक-दूसरे को बांटने वाली नहीं रही। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह नाहन या सिरमौर जाती हैं, तो हमेशा हिमाचल के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को सम्मान देती हैं, क्योंकि पुरोधाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

रोहड़ू से रहा है गहरा नाता, लेकिन सुक्खू से हमेशा रहा '36 का आंकड़ा'

वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे और 1990 से 2007 तक रोहड़ू विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतकर अजेय रहे। उनकी इसी राजनीतिक कर्मभूमि में उनकी अनदेखी ने समर्थकों को आहत किया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस विवाद की जड़ें अतीत में हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्व. वीरभद्र सिंह के बीच हमेशा '36 का आंकड़ा' रहा। वर्ष 2012 में जब सुक्खू को प्रदेश कांग्रेस की कमान मिली थी, तब वीरभद्र सिंह ने इसका कड़ा विरोध किया था और दोनों के सियासी मतभेद कई बार सार्वजनिक मंचों पर खुलकर सामने आए थे।

प्रतिभा सिंह के इस ताजा और सीधे हमले ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल कांग्रेस के भीतर 'होली लॉज' (वीरभद्र सिंह का आवास) और सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट के बीच की राजनीतिक दरारें अभी पूरी तरह से भरी नहीं हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी पिकअप, 27 वर्षीय चालक की मौत - पढ़ें पूरी खबर..

देवभूमि में शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज: 11 अक्तूबर से हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त