शिमला में आस्था के केंद्र पर डाका: संकट मोचन मंदिर से सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए चोर, आभूषण चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..       दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी       मध्य पूर्व में फिर गहराया युद्ध का संकट: अमेरिका की संभावित कार्रवाई की अटकलों के बीच ईरान ने दी खुली चेतावनी       अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का काउंटडाउन शुरू: अर्ली वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रंप की साख दांव पर       एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश       पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज       दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज       भारत बनाम न्यूजीलैंड: सेडन पार्क में टी20 सीरीज के सुखद अंत और वनडे की तैयारियों पर टीम इंडिया की नजर       त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद       दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग      

हिमाचल | शिमला

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

October 08, 2026 07:50 AM
Om Prakash Thakur

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से भेंट कर सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन सुशील कुमार सिंगला (आई० एफ० एस०) ने भारत में वन संसाधन: टिकाऊ भविष्य के लिए एकीकृत शासन और समुदायिक भागीदारी विषय पर स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर सिंगला ने विधान सभा अध्यक्ष को अपनी इस पुस्तक में प्रकाशित पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन, जैसे विषयों से सम्बन्घित मुख्य अंशों तथा देश व प्रदेश हित में इसके लाभकारी होने बारे विस्तृत जानकारी दी।

विधान सभा अध्यक्ष को अवगत करवाते हुए सिंगला ने कहा कि यह पुस्तक 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र का अनुसरण करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने की योजना की झलक प्रस्तुत करती है, जिसका उद्देश्य विज्ञान और अनुसंधान के माध्यम से युवाओं और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जीवन को सुगम बनाना और सबसे गरीब लोगों का उत्थान करना है। यह पुस्तक पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता से संबंधित विभिन्न वन नीतियों, अधिनियमों, नियमों और दिशा-निर्देशों की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करती है। कृषि वानिकी आधारित भूमि उपयोग और संयुक्त वन प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी, टिकाऊ विकास के लक्ष्य को पाने के लिए बहुत ज़रूरी मुद्दे हैं।

इस अध्ययन से निकले नीतिगत सुझावों को लागू करने से हवा, ज़मीन और पानी के संसाधनों की खराब हालत का समाधान मिलेगा और निश्चित रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी, जिसे इस तरह कहा गया है "पृथ्वी, हवा, ज़मीन और पानी हमारे पूर्वजों से मिली विरासत नहीं हैं, बल्कि हमारे बच्चों के लिए उधार हैं। इसलिए हमें उन्हें ये कम से कम वैसी ही स्थिति में सौंपना होगा जैसी हमें मिली थी।"

इस अवसर पर पर्यावरण सचिव सिंगला की लेखन कला की प्रशंसा करते हुए पठानियां ने कहा कि यह पुस्तक लाखों पाठकों के माध्यम से जहाँ समाज के लोगों में पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों बारे ज्ञानवर्धन का कार्य करेंगी वहीं भविष्य की पीढ़ी भी इसके अनुसरण से लाभान्वित होंगी। पठानियां ने पुस्तक प्रकाशन के लिए सिंगला को अपनी ओर से बधाई तथा अनंत शुभकामनाएं दी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में आस्था के केंद्र पर डाका: संकट मोचन मंदिर से सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए चोर, आभूषण चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब