Thursday | October 08, 2026
बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें       विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..       आज का राशिफल: 08 अक्टूबर 2026; आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किसकी खुलेगी किस्मत?       आज का पंचांग : 8 अक्टूबर 2026: गुरु प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय       हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल      

हिमाचल | शिमला

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

October 08, 2026 07:50 AM
Om Prakash Thakur

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से भेंट कर सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन सुशील कुमार सिंगला (आई० एफ० एस०) ने भारत में वन संसाधन: टिकाऊ भविष्य के लिए एकीकृत शासन और समुदायिक भागीदारी विषय पर स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर सिंगला ने विधान सभा अध्यक्ष को अपनी इस पुस्तक में प्रकाशित पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन, जैसे विषयों से सम्बन्घित मुख्य अंशों तथा देश व प्रदेश हित में इसके लाभकारी होने बारे विस्तृत जानकारी दी।

विधान सभा अध्यक्ष को अवगत करवाते हुए सिंगला ने कहा कि यह पुस्तक 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र का अनुसरण करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने की योजना की झलक प्रस्तुत करती है, जिसका उद्देश्य विज्ञान और अनुसंधान के माध्यम से युवाओं और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जीवन को सुगम बनाना और सबसे गरीब लोगों का उत्थान करना है। यह पुस्तक पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता से संबंधित विभिन्न वन नीतियों, अधिनियमों, नियमों और दिशा-निर्देशों की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करती है। कृषि वानिकी आधारित भूमि उपयोग और संयुक्त वन प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी, टिकाऊ विकास के लक्ष्य को पाने के लिए बहुत ज़रूरी मुद्दे हैं।

इस अध्ययन से निकले नीतिगत सुझावों को लागू करने से हवा, ज़मीन और पानी के संसाधनों की खराब हालत का समाधान मिलेगा और निश्चित रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी, जिसे इस तरह कहा गया है "पृथ्वी, हवा, ज़मीन और पानी हमारे पूर्वजों से मिली विरासत नहीं हैं, बल्कि हमारे बच्चों के लिए उधार हैं। इसलिए हमें उन्हें ये कम से कम वैसी ही स्थिति में सौंपना होगा जैसी हमें मिली थी।"

इस अवसर पर पर्यावरण सचिव सिंगला की लेखन कला की प्रशंसा करते हुए पठानियां ने कहा कि यह पुस्तक लाखों पाठकों के माध्यम से जहाँ समाज के लोगों में पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों बारे ज्ञानवर्धन का कार्य करेंगी वहीं भविष्य की पीढ़ी भी इसके अनुसरण से लाभान्वित होंगी। पठानियां ने पुस्तक प्रकाशन के लिए सिंगला को अपनी ओर से बधाई तथा अनंत शुभकामनाएं दी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..