हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर       शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे       500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा       ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल       शनिवार का राशिफल: 10 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का धार्मिक महत्व।       अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

October 10, 2026 01:12 PM
Om Prakash Thakur

राजधानी शिमला में ढली-कैथलीघाट फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बन रही 'ट्वीन टनल' ने इसके ऊपर बसे सैकड़ों परिवारों की नींद उड़ा दी है। टनल निर्माण के चलते शांति विहार और आसपास के कई मकानों में गहरी दरारें आने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों के भारी विरोध और दहशत को देखते हुए जहां एक ओर निर्माण कार्य पूरी तरह से रोक दिया गया है, वहीं बैकफुट पर आई एनएचएआई (NHAI) ने अब टनल की जद में आने वाले करीब 500 मकानों का 'बिल्डिंग कंडीशन सर्वे' और वीडियोग्राफी करवाने का फैसला लिया है। दूसरी तरफ, अपने जीवन भर की पूंजी को दरकता देख प्रभावित भवन मालिक अब पुराने सर्वे के आधार पर फोरलेन बनाने की मांग पर अड़ गए हैं, जिसका समाधान निकालने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उनकी अहम बैठक होने जा रही है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ढली-कैथलीघाट फोरलेन परियोजना के तहत भट्ठाकुफर से चलौंठी तक 2.712 किलोमीटर लंबी 'ट्वीन टनल' का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से करीब 700 मीटर का काम पूरा हो चुका है। इस समानांतर टनल के ऊपर भट्ठाकुफर से लेकर संजौली के शांति विहार और चलौंठी तक करीब 500 मकान स्थित हैं। हाल ही में टनल निर्माण के कारण शांति विहार के लगभग 15 मकानों में दरारें आ गईं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष और दहशत फैल गई है। लोगों के विरोध को देखते हुए फिलहाल टनल का निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

विवाद और लोगों की सुरक्षा चिंताओं के बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने प्रभावित क्षेत्रों में 'बिल्डिंग कंडीशन सर्वे' करवाने का फैसला लिया है। एनएचएआई टनल के 100 मीटर के दायरे में आने वाले सभी 500 मकानों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाकर उनकी वर्तमान स्थिति का रिकॉर्ड रखेगा। इसके अलावा, दरारों के असल कारणों का पता लगाने के लिए आईआईटी (IIT) की टीम से जांच करवाई जा रही है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आनंद दहिया ने स्पष्ट किया है कि सर्वे के बाद कमजोर और क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत (रेस्टोरेशन) करवाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि भवन मालिकों को विश्वास में लेने और उनकी पूरी संतुष्टि के बाद ही आगे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

दूसरी ओर, प्रभावित भवन मालिकों ने अपनी संपत्ति को बचाने के लिए 'फोरलेन ट्वीन टनल प्रभावित संघर्ष समिति' का गठन कर लिया है। समिति, स्थानीय पार्षदों और निवासियों की स्पष्ट मांग है कि वर्तमान एलाइनमेंट पर टनल का निर्माण हमेशा के लिए बंद किया जाए और पुराने सर्वे के आधार पर ही फोरलेन बनाया जाए। लोगों के इस भारी विरोध के बीच पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया है कि इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही संघर्ष समिति के सदस्यों की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक करवाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा

ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल