मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू        भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन       आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का पावन संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय       आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला, पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, पांच विकेट गिरे       आज से भीष्म पंचक का आरंभ, देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व       हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

October 14, 2026 03:19 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तहबाजारियों के सब्र का बांध अब टूट गया है। पिछले चार महीने से रोजी-रोटी छिनने और नगर निगम की मनमानी कार्रवाई से आक्रोशित इन कारोबारियों ने सीधे सत्ताधारी कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। तहबाजारियों ने तीखा तंज कसते हुए कहा है कि एक तरफ राहुल गांधी दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों के हक़ में आवाज बुलंद करते हैं, वहीं हिमाचल में उन्हीं की कांग्रेस सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। भारी-भरकम जुर्माने और निगम कर्मचारियों के कथित दुर्व्यवहार से त्रस्त तहबाजारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दे दी है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तहबाजारियों (स्ट्रीट वेंडर्स) और नगर निगम प्रशासन के बीच टकराव गहराता जा रहा है। शहर के लोअर बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में कारोबार करने से रोके जाने के विरोध में तहबाजारी यूनियन ने मेयर कार्यालय पहुंचकर नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उप महापौर का घेराव किया। यूनियन का आरोप है कि पिछले चार महीने से निगम की निरंतर कार्रवाई के कारण उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी तहबाजारियों के समर्थन में आवाज उठाते हैं, वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में कांग्रेस की ही सरकार उन्हें उजाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो अब तक शांतिपूर्ण रहा यह वर्ग मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के कार्यक्रमों में काले झंडे दिखाकर उग्र विरोध प्रदर्शन करेगा।

प्रदर्शनकारियों का मुख्य आक्रोश नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे भारी भरकम जुर्माने और कर्मचारियों के कथित दुर्व्यवहार को लेकर है। यूनियन का दावा है कि जब्त किए गए सामान को वापस करने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और मनमाने तरीके से जुर्माना वसूला जा रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार, यदि किसी तहबाजारी का सामान महज एक हजार रुपये का है, तो उसे छुड़ाने के लिए पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भरने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, निगम कर्मचारियों पर तहबाजारियों के साथ धक्का-मुक्की करने और हाल ही में एक युवक के बैग से जबरन सामान निकालने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं, जिसकी यूनियन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नगर निगम आयुक्त के रवैये पर निराशा जताते हुए यूनियन ने कहा कि वे कई बार अधिकारियों के पास अपनी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय विधायक हरीश जनारथा ने भी जब्त सामान को उचित दर पर लौटाने और कम जुर्माना लगाने का आश्वासन दिया था, जिसका अब तक कोई असर नहीं दिखा है। तहबाजारियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनका जब्त सामान तुरंत वापस किया जाए, जुर्माने के नियमों को स्पष्ट किया जाए और स्थानीय व हिमाचली होने के नाते उन्हें अपनी आजीविका चलाने के लिए शहर में उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत