मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू        भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन       आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का पावन संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय       आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला, पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, पांच विकेट गिरे       आज से भीष्म पंचक का आरंभ, देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व       हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

मिशन चुनाव: बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, बिंदल बोले- SIR पर भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाना है मकसद

October 19, 2026 07:32 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय 'दीपकमल' में पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनावी रणनीति की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि प्रदेश के सभी 8, 000 पोलिंग बूथों को पूरी तरह से सशक्त किया जा रहा है। इसके लिए 171 मंडलों में 171 'विस्तारक' तैनात किए गए हैं, जो घर-बार छोड़कर पूर्णकालिक रूप से बूथों पर काम कर रहे हैं। पार्टी ने हर बूथ पर 50 से 75 कार्यकर्ताओं की एक मजबूत फौज खड़ी करने का लक्ष्य रखा है।

नेताओं का मैराथन दौरा शुरू

संगठनात्मक मजबूती के लिए पार्टी के शीर्ष नेता लगातार मैदान में उतर रहे हैं। बिंदल ने जानकारी दी कि पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा 10 दिवसीय जनजातीय (ट्राइबल) प्रवास पर जा रहे हैं, जो रामपुर से शुरू होकर भरमौर तक चलेगा। वहीं, पार्टी की सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद सुदर्शना सिंह 25 से 29 अक्टूबर तक कांगड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगी।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह जगजाहिर: बिंदल

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता पिछले चार सालों से भाजपा में गुटबाजी का झूठा आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब सड़क पर आ चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष की दूरी तथा प्रतिभा सिंह के बयानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "भाजपा की मुट्ठी बंद थी, बंद है और बंद रहेगी; कांग्रेस अपने घर की चिंता करे।"

सुक्खू सरकार की गारंटियां हुईं फेल, जनता त्रस्त

सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को केवल रुलाने का काम किया है। 1 लाख सरकारी नौकरियां और 28 लाख महिलाओं को 1500 रुपये देने की कांग्रेस की गारंटी आज तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार 45 हजार करोड़ रुपये का भारी कर्ज ले चुकी है और प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं।

उन्होंने महंगाई और बदहाल व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राशन डिपुओं में दाल बाजार से महंगी बिक रही है, सीमेंट पर 100 रुपये टैक्स लगा दिया गया है और बिजली के बिल 5 से 10 गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे प्रदेश के 16 लाख उपभोक्ता परेशान हैं। मरीजों को चारपाई पर उठाकर अस्पताल ले जाने के सामने आ रहे वीडियो स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल रहे हैं।

घुसपैठियों को बचाने के लिए SIR का विरोध कर रहा 'इंडी' गठबंधन

एसआईआर (SIR) को लेकर चल रहे विवाद पर स्पष्टीकरण देते हुए बिंदल ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि यह वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का 8वां अभियान है, जिनमें से 6 बार तो खुद कांग्रेस के राज में ही यह प्रक्रिया अपनाई गई थी। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और 'इंडी' गठबंधन घुसपैठियों को बचाने के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। वे बांग्लादेश की तर्ज पर देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं, लेकिन उनका यह मंसूबा भारत में कभी कामयाब नहीं होगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत