मिशन चुनाव: बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, बिंदल बोले- SIR पर भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाना है मकसद       कुल्लू में चरस तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, पंचायत प्रधान समेत कई पर एफआईआर       ​19 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, हिमाचल में साझा जमीन पर निर्माण रुका; राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2026: सोमवार को इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल       आज का पंचांग, 19 अक्टूबर 2026: सोमवार को दुर्गाष्टमी का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       चौरंट्टू: माता नैना देवी मंदिर में कल होगा विशाल भंडारे का आयोजन, आयोजकों ने इन 3 पंचायतों के लोगों से सपरिवार पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का किया आग्रह       ​ आज का पंचांग, 18 अक्टूबर 2026: रविवार को सप्तमी-अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवरात्रि की विशेष पूजा का महत्व       आज का राशिफल: 18 अक्टूबर 2026 (रविवार) - जानें कैसा रहेगा आपका दिन       हिमाचल में भूकंप: शिमला के रामपुर में 4.1 तीव्रता के झटके, खनेरी अस्पताल में पत्थर गिरने से मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं - पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2026: शनिवार को जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल      

हिमाचल | शिमला

मिशन चुनाव: बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, बिंदल बोले- SIR पर भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाना है मकसद

October 19, 2026 07:32 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय 'दीपकमल' में पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनावी रणनीति की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि प्रदेश के सभी 8, 000 पोलिंग बूथों को पूरी तरह से सशक्त किया जा रहा है। इसके लिए 171 मंडलों में 171 'विस्तारक' तैनात किए गए हैं, जो घर-बार छोड़कर पूर्णकालिक रूप से बूथों पर काम कर रहे हैं। पार्टी ने हर बूथ पर 50 से 75 कार्यकर्ताओं की एक मजबूत फौज खड़ी करने का लक्ष्य रखा है।

नेताओं का मैराथन दौरा शुरू

संगठनात्मक मजबूती के लिए पार्टी के शीर्ष नेता लगातार मैदान में उतर रहे हैं। बिंदल ने जानकारी दी कि पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा 10 दिवसीय जनजातीय (ट्राइबल) प्रवास पर जा रहे हैं, जो रामपुर से शुरू होकर भरमौर तक चलेगा। वहीं, पार्टी की सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद सुदर्शना सिंह 25 से 29 अक्टूबर तक कांगड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगी।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह जगजाहिर: बिंदल

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता पिछले चार सालों से भाजपा में गुटबाजी का झूठा आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब सड़क पर आ चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष की दूरी तथा प्रतिभा सिंह के बयानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "भाजपा की मुट्ठी बंद थी, बंद है और बंद रहेगी; कांग्रेस अपने घर की चिंता करे।"

सुक्खू सरकार की गारंटियां हुईं फेल, जनता त्रस्त

सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को केवल रुलाने का काम किया है। 1 लाख सरकारी नौकरियां और 28 लाख महिलाओं को 1500 रुपये देने की कांग्रेस की गारंटी आज तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार 45 हजार करोड़ रुपये का भारी कर्ज ले चुकी है और प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं।

उन्होंने महंगाई और बदहाल व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राशन डिपुओं में दाल बाजार से महंगी बिक रही है, सीमेंट पर 100 रुपये टैक्स लगा दिया गया है और बिजली के बिल 5 से 10 गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे प्रदेश के 16 लाख उपभोक्ता परेशान हैं। मरीजों को चारपाई पर उठाकर अस्पताल ले जाने के सामने आ रहे वीडियो स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल रहे हैं।

घुसपैठियों को बचाने के लिए SIR का विरोध कर रहा 'इंडी' गठबंधन

एसआईआर (SIR) को लेकर चल रहे विवाद पर स्पष्टीकरण देते हुए बिंदल ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि यह वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का 8वां अभियान है, जिनमें से 6 बार तो खुद कांग्रेस के राज में ही यह प्रक्रिया अपनाई गई थी। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और 'इंडी' गठबंधन घुसपैठियों को बचाने के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। वे बांग्लादेश की तर्ज पर देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं, लेकिन उनका यह मंसूबा भारत में कभी कामयाब नहीं होगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

मिशन चुनाव: बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, बिंदल बोले- SIR पर भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाना है मकसद

कुल्लू में चरस तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, पंचायत प्रधान समेत कई पर एफआईआर

चौरंट्टू: माता नैना देवी मंदिर में कल होगा विशाल भंडारे का आयोजन, आयोजकों ने इन 3 पंचायतों के लोगों से सपरिवार पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का किया आग्रह

हिमाचल में भूकंप: शिमला के रामपुर में 4.1 तीव्रता के झटके, खनेरी अस्पताल में पत्थर गिरने से मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं - पढ़ें पूरी खबर..

जाखू मंदिर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, 20 साल से दशहरे के लिए रावण के पुतले बना रहे मेरठ के मुस्लिम कारीगर

हिमाचल: लाहौल की घेपन झील पर लगा देश का पहला 'अर्ली वार्निंग सिस्टम', अब टलेगा ग्लेशियर फटने का खतरा

हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम वैध, भर्ती का तरीका तय करना सरकार का विशेषाधिकार

हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये की गई, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

हिमाचल प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सुक्खू सरकार का 14 हजार पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान - पढ़ें विस्तार से -

हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम