शरद पूर्णिमा विशेष पंचांग 25 अक्टूबर: आज रात चंद्रमा बरसाएगा अमृत, जानें कोजागर पूजा और चंद्र दर्शन का सटीक शुभ मुहूर्त।       आज का राशिफल 25 अक्टूबर: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें अपना भविष्य       HRTC पैंशनर्स का अल्टीमेटम: एक साल से रुकी है पैंशन, मांगें न मानीं तो दिवाली पर करेंगे मुख्यालय का घेराव       डैंटल काॅलेज रैगिंग मामला: तीन आरोपी सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना, अभिभावक तलब       अमूल डार्क चॉकलेट में निकले जिंदा कीड़े, एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हुआ प्रोडक्ट; उपभोक्ता ने की FSSAI से शिकायत       Gold Silver Price: 2026 में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ने किया निवेशकों का पैसा आधा; जानिए वजह और भविष्य का अनुमान       Mercury to Gold: लैब में मर्करी से सोना बनाने का दावा, सैन फ्रांसिस्को की स्टार्टअप कंपनी ने दुनिया को चौंकाया       24 अक्टूबर के ताज़ा भाव जारी: 24 कैरेट सोना ₹1,42,480 पर, जानिए 22 और 18 कैरेट का नया रेट       ​24 अक्टूबर 2026 का राशिफल: जानिए आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान!       आज का पंचांग, 24 अक्टूबर 2026: शनिवार को शनि प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व      

हिमाचल | शिमला

डैंटल काॅलेज रैगिंग मामला: तीन आरोपी सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना, अभिभावक तलब

October 25, 2026 04:57 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: शिमला राज्य के एकमात्र सरकारी डैंटल कॉलेज में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। मामले में संलिप्त तीन आरोपी सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और उनके अभिभावकों को भी स्पष्टीकरण के लिए कॉलेज तलब किया गया है।

ई-मेल और ऑडियो रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डैंटल कॉलेज के जूनियर छात्रों ने अस्पताल प्रबंधन को ई-मेल के माध्यम से अपनी शिकायत भेजी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीन सीनियर छात्रों ने 7-8 जूनियर छात्रों को फोन करके संजौली बुलाया और वहां उनके साथ रैगिंग की। शिकायतकर्ताओं ने अपने दावों की पुष्टि के लिए प्रबंधन को इस कथित घटनाक्रम की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है।

एंटी रैगिंग कमेटी ने शुरू की जांच

शिकायत और सबूतों की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत मामला एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दिया है। कमेटी ने आरोपी छात्रों से पूछताछ कर तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि प्रवेश के समय सभी छात्रों से रैगिंग न करने का शपथ पत्र भरवाया जाता है, जिसके आधार पर यह प्रारंभिक दंडात्मक कार्रवाई की गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बुलाई गई उच्च-स्तरीय बैठक में एसएसपी शिमला के निर्देश पर डीएसपी भी शामिल हुए।

कॉलेज में जीरो टॉलरेंस नीति लागू

डैंटल कॉलेज शिमला के प्राचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संस्थान में रैगिंग को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना की पूर्ण रूप से पुष्टि एंटी रैगिंग कमेटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

HRTC पैंशनर्स का अल्टीमेटम: एक साल से रुकी है पैंशन, मांगें न मानीं तो दिवाली पर करेंगे मुख्यालय का घेराव

अमूल डार्क चॉकलेट में निकले जिंदा कीड़े, एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हुआ प्रोडक्ट; उपभोक्ता ने की FSSAI से शिकायत

शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी

हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप

हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व CBI डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव का बड़ा दावा: "पीएम मोदी के भाषण समाज में तनाव फैलाने वाले, यह निश्चित ही एक अपराध है"

हिमाचल पर 1.20 लाख करोड़ का कर्ज! जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से पूछे सवाल, विकास पर भी उठाई आवाज - पढ़ें पूरी ख़बर

कुलदीप पठानियां ने दी दशहरा पर्व की प्रदेश तथा देश वासियों को हार्दिक बधाई..

मिशन चुनाव: बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, बिंदल बोले- SIR पर भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाना है मकसद