Wednesday | October 28, 2026
किन्नौर के कानम गांव में आग का तांडव: 3 मकान और 2 गोशालाएं जलकर राख, करोड़ों का नुकसान       हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: PWD के प्रमुख अभियंता का सेवा विस्तार अवैध करार, तत्काल पद छोड़ने के आदेश       आज सिनेमाघरों में हॉलीवुड और फ्रांसीसी फिल्मों का जमावड़ा: 'होप' और 'मौलिन' ने दी दस्तक       साउथ सिनेमा में साल के अंत तक मचेगा तहलका: 'टॉक्सिक' और 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार,       2026 के बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल फिल्मों का एकतरफा राज: 'बॉर्डर 2' और 'मिर्ज़ापुर' ने की छप्पर फाड़ कमाई       अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत: 'भारत छोड़ो' नोटिस पर 2 नवंबर तक लगी रोक       आज का राशिफल: 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) - जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल       आज का पंचांग: 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार); जानिए आज का शुभ समय और राहुकाल का समय..       हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा: 29 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट       मंडी के सरकाघाट में दर्दनाक हादसा: गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से मां की मौत, बेटी अस्पताल में भर्ती      

हिमाचल | शिमला

हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: PWD के प्रमुख अभियंता का सेवा विस्तार अवैध करार, तत्काल पद छोड़ने के आदेश

October 28, 2026 05:43 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को झटका देते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख अभियंता नरेंद्र पाल सिंह को दिए गए छह महीने के सेवा विस्तार को रद्द कर दिया है। अदालत ने इस विस्तार को मनमाना और नियमों के विपरीत बताते हुए अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, सरकार को रुकी हुई चयन प्रक्रिया बहाल कर 11 नवंबर तक योग्य अधिकारियों की पदोन्नति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश भी दिया गया है। पढ़ें विस्तार से..

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख अभियंता नरेंद्र पाल सिंह को दिए गए छह महीने के सेवा विस्तार को अवैध ठहराया है। अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को 11 नवंबर तक पूरी करने का अल्टीमेटम देकर योग्य अधिकारियों को बड़ी राहत दी है।

'सीएम ऑफिस से चले निर्देश, प्रक्रिया मनमानी'

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि सेवा विस्तार का प्रस्ताव नियमानुसार निचले स्तर (विभाग) से आना चाहिए था, लेकिन इस मामले में सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर फाइल ऊपर से नीचे चलाई गई। पीठ ने स्पष्ट किया कि फाइलों पर महज 'जनहित' लिख देने से कोई फैसला जनहित का नहीं हो जाता। अदालत को रिकॉर्ड में ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला जो यह साबित कर सके कि यह विस्तार किन असाधारण परिस्थितियों में दिया गया था।

होनहार अधिकारियों के अधिकारों का हनन

मुख्य अभियंता (याचिकाकर्ता) नरेंद्र पाल सिंह चौहान की याचिका को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद किसी एक अधिकारी को पद पर बनाए रखने से छह-सात योग्य अधिकारियों की पदोन्नति का हक छिनता है। अदालत ने साफ कहा कि इस तरह के पक्षपातपूर्ण फैसलों से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था चरमराती है, बल्कि ईमानदार और योग्य कर्मचारियों के मनोबल पर भी बेहद प्रतिकूल असर पड़ता है।

सरकार ने अपने ही आदेशों की उड़ाई धज्जियां

अदालत में सरकार ने बचाव करते हुए दलील दी थी कि प्रमुख अभियंता के पद के लिए कोई उपयुक्त उत्तराधिकारी नहीं था। हाईकोर्ट ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया और रेखांकित किया कि याचिकाकर्ता समेत तीन अन्य मुख्य अभियंता इस पद के लिए पूरी तरह से योग्य थे। अदालत ने सरकार को आईना दिखाते हुए याद दिलाया कि 7 अप्रैल 2026 को खुद राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार या पुनर्नियोजन न देने का स्पष्ट आदेश जारी किया था। इसके बावजूद राजनीतिक और व्यक्तिगत रसूख के चलते नियमों की अनदेखी की गई।

11 नवंबर तक पूरी हो पदोन्नति प्रक्रिया

अदालत ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं कि अप्रैल 2026 में रोकी गई स्क्रीनिंग चयन समिति की प्रक्रिया को तुरंत बहाल किया जाए और इसे 11 नवंबर या उससे पहले हर हाल में पूरा किया जाए। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि यदि जांच में याचिकाकर्ता पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए जाते हैं, तो उन्हें 1 मई 2026 से पदोन्नति का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही उन्हें वरिष्ठता, वेतन निर्धारण और सभी वित्तीय बकाये भी तत्काल प्रभाव से प्रदान किए जाएं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

किन्नौर के कानम गांव में आग का तांडव: 3 मकान और 2 गोशालाएं जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा: 29 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

मंडी के सरकाघाट में दर्दनाक हादसा: गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से मां की मौत, बेटी अस्पताल में भर्ती

हिमाचल में करोड़ों के घोटाले का खुलासा! पूर्व विधायक के बेटे, निर्माण कंपनी और तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज – पढ़ें पूरी खबर

शिमला: पूर्व एसपी संजीव गांधी के खिलाफ दर्ज FIR मामले में जांच तेज, एएसपी मेहर पंवर बोलीं- 'दस्तावेजों का हो रहा विश्लेषण'

शिमला में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: शोघी में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार, इस साल 30 करोड़ का नशा जब्त

समंदर में दुश्मनों के पसीने छुड़ाने आ गई भारत की पहली स्वदेशी 'ड्रोन बोट', बिना नाविक के मीलों दूर से कंट्रोल होने वाले इस हथियार से देश की नौसैन्य ताकत में हुआ ऐतिहासिक इजाफा

हिमाचल के नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद भारी तनाव, पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात और BNSS की धारा 163 लागू

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से तपोवन में, अधिसूचना जारी - पढ़े पूरी खबर

शिमला में सड़क हादसा: ओल्ड बैरियर के पास आपस में भिड़ीं 4 गाड़ियां, पुलिस ने क्रेन से गाड़ियां हटाकर खुलवाया रास्ता - पढ़ें पूरी खबर..