Saturday | October 31, 2026
त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी: एक महीने में चांदी 17.6% टूटी, जानें आज के ताजा भाव       शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर       धनतेरस 2026: 6 नवंबर को सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट रहेगा सबसे शक्तिशाली मुहूर्त; सोना-चांदी न सही, चुपचाप घर ले आएं ये ₹10 की चीज, साल भर खाली नहीं होगी तिजोरी! - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम       ज्योतिर्मठ में हेलीकॉप्टर हादसा: खराब मौसम में उड़ान बनी काल, छह लोगों की मौत; सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल       सन फार्मा के मुनाफे में गिरावट, Organon अधिग्रहण से जुड़ा खर्च बना बड़ी वजह; स्पेशियलिटी दवाओं की बिक्री मजबूत       भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले 33 पैसे की मजबूती, 94.93 पर बंद हुआ रुपया; शेयर बाजार की तेजी से मिला सहारा       शेयर बाजार में अक्टूबर के आखिरी दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की शानदार मासिक बढ़त; IT शेयरों में जबरदस्त उछाल       युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत       कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक      

हिमाचल | शिमला

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

October 31, 2026 01:47 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की टिक्कर तहसील के अंतर्गत दरोटी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय पेश आया जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों में स्थानीय निवासी मां-बेटे के अलावा तीन नेपाली मूल के नागरिक शामिल हैं।

मृतकों की पहचान दरोटी गांव निवासी कुशल (पुत्र प्रमोद) और उनकी मां कल्पना देवी (पत्नी प्रमोद) के रूप में हुई है। इनके अलावा हादसे में जान गंवाने वाले तीन अन्य लोगों में निर्मला (पत्नी पवन), मीना (पत्नी प्रेम) और रोशनी (पुत्री प्रेम) शामिल हैं, जो नेपाल के रहने वाले थे। दुर्घटना में घायल हुए एक अन्य नेपाली मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है।

टिक्कर की तहसीलदार प्रियंजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।

एक ही हादसे में पांच लोगों की असमय मौत और एक ही परिवार से मां-बेटे का साया उठ जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस भीषण दुर्घटना की सूचना मिलते ही दरोटी गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसर गया है और स्थानीय लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 3,100 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, ग्रामीण परिवहन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बस खरीदने पर दी जाएगी 30 से 50% तक सब्सिडी

करवा चौथ पर न दिखे चांद तो कैसे खोलें व्रत? जानें पारण के 5 आसान और मान्य उपाय

हिमाचल में करवा चौथ का डबल सेलिब्रेशन: पतियों को भी छुट्टी, होटलों में 30% छूट; जानें शिमला से चंबा तक चांद निकलने का समय

करवाचौथ पर शिमला पुलिस का 'चक्रव्यूह': मनचलों और झपटमारों की अब खैर नहीं! - पढ़ें पूरी खबर..

उड़ता हिमाचल: चंबा की 25 पंचायतें 'ड्रग रेड जोन' घोषित, तस्कर की 1.01 करोड़ की संपत्ति सीज, माफिया में खौफ!