आज का राशिफल: 6 फरवरी 2026 - कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन? जानें अपना भाग्यफल!       हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!      

हिमाचल | सिरमौर

कोरोना वायरस: सिरमौर में एक साथ सामने आए आठ मामले, पढ़े विस्तार से

June 09, 2020 02:11 PM

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों मरीजों का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को सिरमौर जिले में एक साथ आठ नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार सुबह इनके सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित ओरिसन फार्मा इकाई के 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में मालिक दम्पति और उनका बेटा भी शामिल है, जो मौजूदा समय में पंचकूला में रह रहे है।

बता दें कि प्रशासन ने पहले ही इस फार्मा कंपनी को सील करने के आदेश दे दिए थे। सोमवार को 41 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इसमें से 33 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि आठ पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी कंपनी का युवक कोरोना पॉजिटिव हो चुका है। अब 8 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। बागपाशोग का रहने वाला युवक मार्केटिंग में कार्यरत था। बढ़ते मामलों ने प्रशासन की परेशानी को बढ़ा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, फार्मा कंपनी के 8 संक्रमितों में से तीन पंचकूला में हैं, इसमें कंपनी का मालिक, उसकी पत्नी व बेटा हैं। इसके अलावा, कंपनी का सीईओ यमुनानगर में है। दो का ताल्लुक सढौरा और एक नारायणगढ़ का है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दी जा रही है।

फिलहाल, यह साफ नहीं हुआ है कि कंपनी में मालिक के परिवार को कहा शिफ्ट किया जाएगा। डीसी डॉ. आर के परुथी ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक संक्रमित को त्रिलोकपुर शिफ्ट कर दिया गया है। हिमाचल में अब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 429 हो गई है। इससे पहले, सोमावार को सूबे में कुल 10 केस रिपोर्ट हुए थे।

इनमें सात मामले ऊना, दो मामले सोलन और एक मामला सिरमौर में आया था। राहत की बात यह है कि प्रदेश में एक्टिव मरीजों से ज्यादा लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से