हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | December 06, 2025
आज 6 दिसम्बर 2025 का राशिफल: शनिवार को किसका चमकेगा भाग्य और किसे रहना होगा संभलकर? जानें राशिनुसार आज का भविष्यफल       हिमाचल प्रदेश के CM के लंदन दौरे का खर्च किसने उठाया ? विधानसभा में हो गया बड़ा खुलासा, सदन का माहौल गरमाया - पढ़ें पूरी खबर..       आज 5 दिसम्बर 2025 का राशिफल: हर राशि के लिए आज का भाग्य, अवसर, चुनौतियाँ और विशेष उपाय       आज 5 दिसम्बर 2025 का पंचांग: शुभ–अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग और आज का विशेष उपाय       शिमला: सुपर स्पेशलिटी चमियाणा और IGMC के 4 डॉक्टर सस्पेंड, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए कड़े आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में बड़ा हादसा! शोघी हनुमान मंदिर के पास HRTC की बस गहरी खाई में जा गिरी, चालक और परिचालक घायल…       “सब्सिडी बचाने के नाम पर नया कार्ड - सुविधा वही, झंझट नई; सरकार ने दुरुपयोग रोकने को जनता को ही लाइन में खड़ा कर दिया!” - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 2 दिसंबर 2025 ; आज का दिन किस राशि के लिए लाएगा सफलता, किसे रहना होगा सतर्क ? पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफ़ल..       हिमाचल प्रदेश : शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने की बड़ी घोषणा - 1 रुपये वेतन लेने का संकल्प लेकर बने इंसानियत की मिसाल, नेताओं को आईना दिखाने वाला बयान, राजनीति में मची हलचल - पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल में युवाओं को निगल रहा चिट्टा: शिमला में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, ओवरडोज़ का शक; पुलिस ने तेज की कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला: अन्तराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का गिरता स्तर, केवल कागजी रह गया अन्तराष्ट्रीय महोत्सव

June 04, 2019 12:31 PM

शिमला: (हिमदर्शन समाचार); हिमाचल की राजधानी शिमला में हर वर्ष आयोजित होने वाला ग्रीष्म उत्सव सिर्फ कागजों मे अंतरराष्ट्रीय रह गया। अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों को मंच देना तो दूर अब शिमला जिला प्रशासन देश के नामी कलाकारों को भी बुलाने में नाकाम हो रहा है। आम जनता भी ग्रीष्मोत्सव के गिरते स्तर को देखकर काफी चिंतित है। पहले जहां लोग शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव को देखने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय कर आते थे। अब माल रोड, लोअर बाजार व जाखू आदि में रहने वाले स्थानीय लोग भी ग्रीष्मोत्सव देखने नहीं आते है। बता दें कि जून माह में पर्यटन सीजन शिमला में जोरो पर होता है।

रिज मैदान पर ग्रीष्मोत्सव के लिए में लगे स्टेज व अन्य व्यवस्था पर लाखों रुपये पानी की तरह बहाये जाते है वाबजूद इसके इस चार दिन के कार्यक्रम को देखने कोई आता है । रिज मैदान पर लगी खाली कुर्सियों पर पर्यटकों को बैठा कर भरा जाता है। पर्यटक भी स्टेज पर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय कलाकर न देख कर प्रशासन का मजाक उड़ाते नजर आतें है।

ग़ौरतलब है कि देश और दुनिया आज आज तरकी की और बढ़ रहा है जबकि अन्तराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आगे बढ़ने के बजाए पीछे की ओर जा रहा है। प्रदेश की पूर्व सरकार हो या मौजूदा सरकार सरकार दोनों पर्यटन को बढ़ावा देने की बड़ी बड़ी बाते करती रही है लेकिन धरातल पर पर्यटन की दृष्टि से कुछ नही हो रहा है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण अंतराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का प्रतिवर्ष गिरता स्तर है । स्थानीय लोगों का जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को सुझाव है कि यह अंतराष्ट्रीय महोत्सव केवल कागजी रह गया है इसलिए इसे दरुस्त कर अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव से बदलकर सिर्फ शिमला ग्रीष्मोत्सव रखा जाना चाहिए ।

बता दें कि एक समय था जब रूस और अन्य देशों के ग्रुप यहां पर अपनी प्रस्तुतियां देते थे मगर अब अन्तराष्ट्रीय कलाकारों तथा राष्ट्रीय कलाकारों को जिला प्रशासन बुलाता ही नहीं है। इसके पीछे प्रशासन का तर्क है कि आर्थिक कमी मानता आया है। प्रदेश सरकार अगर जिला प्रशासन की मदद करे तो इसे काफी बेहतर बनाया जा सकता है।

पहले फेस्टिवल के आकर्षक बालीवुड के जाने माने गायक कलाकारों को बुलाया जाता था जिनमें गुलाम अली, महेंद्र कपूर, अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन, कुमार शानू, उदित नारायण, अभिजीत, अनुराधा पौडवाल सहित पूर्व की मशहूर पाप गायिका पावर्ती खान व पंजाबी गायक गुरदास मान, हंसराज हंस के अलावा कविता कृष्णा मूर्ति, महालक्ष्मी अय्यर, मोहित चौहान, मास्टर सलीम व मिक्का तक के नाम शामिल हैं।

इन कलाकारों के अन्तराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में आने से शिमला के व्यवसायियों को अपने अपने व्यापार में काफी फायदा मिलता था। क्योंकि इन बड़े कलाकारों को सुनने के लिए पर्यटकों तथा स्थानीय जनता का जनसैलाब माल रोड और रिज मैदान पर उमड़ता था ।

स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि जिला प्रशासन व्यपारियो तथा होटल मालिकों से अंतरास्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के नाम पर करोड़ों रुपये जमा करता है लेकिन अब बी ग्रेड के गायकों को बालीवुड से बुलाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आज 6 दिसम्बर 2025 का राशिफल: शनिवार को किसका चमकेगा भाग्य और किसे रहना होगा संभलकर? जानें राशिनुसार आज का भविष्यफल

हिमाचल प्रदेश के CM के लंदन दौरे का खर्च किसने उठाया ? विधानसभा में हो गया बड़ा खुलासा, सदन का माहौल गरमाया - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: सुपर स्पेशलिटी चमियाणा और IGMC के 4 डॉक्टर सस्पेंड, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए कड़े आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा! शोघी हनुमान मंदिर के पास HRTC की बस गहरी खाई में जा गिरी, चालक और परिचालक घायल…

“सब्सिडी बचाने के नाम पर नया कार्ड - सुविधा वही, झंझट नई; सरकार ने दुरुपयोग रोकने को जनता को ही लाइन में खड़ा कर दिया!” - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश : शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने की बड़ी घोषणा - 1 रुपये वेतन लेने का संकल्प लेकर बने इंसानियत की मिसाल, नेताओं को आईना दिखाने वाला बयान, राजनीति में मची हलचल - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल में युवाओं को निगल रहा चिट्टा: शिमला में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, ओवरडोज़ का शक; पुलिस ने तेज की कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..

संजौली मस्जिद विवाद: हिंदू संघर्ष समिति ने सरकार की शव यात्रा निकाली, पुतला फूंका; प्रशासनिक बैठक का बहिष्कार, 12 दिन से चल रहा अनशन खत्म, जन-जागरण संग्राम का किया ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..

लायंस क्लब शिमला का 30 नवंबर को मुफ्त मेगा आई चेक-अप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में नकल पर अब सबसे कड़ी कार्रवाई: 10 साल की कैद और 1 करोड़ जुर्माने तक की सजा, नया कानून लागू - पढ़ें पूरी खबर.