हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 26, 2026
हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सिरमौर

अटल टनल के लोकार्पण में शामिल MLA शौरी ने छिपाया कोरोना संक्रमण, केस दर्ज हो : हर्षवर्धन चौहान

October 06, 2020 04:24 PM

सिरमौर: सिरमौर शिलाई कांग्रेस विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने अटल टनल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए बीजेपी विधायक सुरेंद्र शौरी के खिलाफ संक्रमण की बात छिपाने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अटल टनल के उद्घाटन समारोह में जाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि शौरी ने जानबूझकर अपने संक्रमण को छिपाया जोकि कोविड 19 के नियमों का सीधे उल्लंघन तो है ही साथ में कानून की भी अवहेलना है। इसके लिए उन पर पुलिस मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

चौहान ने कहा कि जबकि सीएम जयराम ठाकुर को भी शौरी के संक्रमित होने की जानकारी अटल टनल के उद्घाटन से पूर्व ही मिल गई थी, ऐसे में इसे छिपाना बहुत ही गम्भीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री के अतिरिक्त, गृह मंत्री, विधायक, अति वशिष्ट अधिकारीगण के साथ हजारों लोग शामिल हुए। विधायक शौरी इस दौरान इन सभी लोगों से मिले है।ऐसे में इन सब पर भी इस संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शौरी के संक्रमित होने की बात क्यों छिपाई गई, सीएम जयराम ठाकुर इसका खुलासा करें। उन्होंने कहा कि समारोह के बाद सीएम जयराम तो होम आइसोलेशन में है पर उनके संपर्क में कितने लोग आए है, इसकी भी पूरी जानकारी जुटाई जानी चाहिए, जिससे समय रहते किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि जब अति वशिष्ठ लोगों के साथ ही कोविड 19 के नियमों की अवहेलना की जा रही है तो आम लोगों का क्या हो रहा है, यह सब राम भरोसे ही लगता है।

हिमाचल में कोरोना फैलाने में बीजेपी का हाथ है सिरमौर में भी बीजेपी के नेता कोरोना पॉजिटव पाए गये थे उसके बाद रेलियां करते गए जिस कारण आम लोग भी पॉजिटिव पाए गए जबकि आज सिरमौर में कोरोना की संख्या तेजी से बढ़ रही है अकेले पांवटा साहब में सेकड़ो लोग कोरोना पॉजिटिव है ये सब बीजेपी के नेताओ द्वारा किया काम है , पॉजिटिव के बाद भी लोगो से मिल रहे है , ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने कहा है घर पर रहे सुरक्षित रहे , अगर कोई भी नेता पॉजिटिव है तो जनता से न मिले , न जनता उससे मिले , ये उनकी स्वयं की जुमेवारी है ठाकुर हर्षवर्धन चौहान नेबीजेपी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी सरकार किसानों को मजबूर कर रही है तभी किसान सड़को पर अपने हक के लिए लड़ रहे है।

बीजेपी सरकार में हर आमजन परेशान है रोजगार नही है , किसान , मजदूर परेशान है जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है, बढ़ते तेल , सब्जियों , बिजली , बढ़ते किराए के दाम से जनता परेशान है , परन्तु बीजेपी सरकार को तो अपनी पड़ी है अपने खजाने भरने की पड़ी है । जनता कैसे जी रही है उनको क्या लेना देना , पहले महंगाई की मार कम थी जो किसान विरोधी बिल ला कर किसानों की कमर तोड़ दी जिससे किसान सड़को पर आ कर अपनी लड़ाई लड़ रहा फिर भी बीजेपी सरकार द्वारा जो देश का पेट भरता है किसान उस पर लाठियां चलाई जा रही है हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस मजदूर , बेरोजगार व किसानो के साथ है इनकी लड़ाई सड़को पर लड़ेगी और काले कानून का पूरा जोर विरोध करेगी।  

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.