आज का राशिफल: 6 फरवरी 2026 - कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन? जानें अपना भाग्यफल!       हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!      

हिमाचल | सिरमौर

कृषि विधेयकों बिल के खिलाफ शिलाई कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ये बिल किसान विरोधी - हर्षवर्धन चौहान

October 10, 2020 03:22 PM

सिरमौर: आज सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा के रोनाहट में कृषि विधेयकों बिल के खिलाफ काँग्रेस का हल्ला बोल जिसकी अध्यक्षता शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने की और इस कार्यक्रम में शिलाई के लोकप्रिय विधायक विशेषकर मौजूद रहे है। कृषि अध्यादेशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कृषि प्रधान देश में अन्नदाताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर भाजपा सरकार ने हमारे देश की आत्मा पर प्रहार किया है।

यह बिल कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने वाले हैं। हर्षवर्धन चौहान ने इसे पूरी तरह से किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी है और इसे निरस्त किया जाना चाहिए। बताया कि भारत के जिस भी राज्य में कांग्रेस की सरकार है वहां पर इस अध्यादेश को कैंसिल कर दिया गया है और कांग्रेस पार्टी किसानों के हित के लिए सड़क से लेकर संसद तक पूरी शिद्दत के साथ यह लड़ाई लड़ेगी।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा किसानों की जमीन और उनकी उपज नए जमीदारों यानी पूंजीपतियों को सौंपने का कानून बना दिया है ये किसान विरोधी कानून पास होने से एमएसपी, सरकारी खरीद, मंडी व्यवस्था और पीडीएस सिस्टम पर बड़ा प्रहार होगा। उन्होंने कहा कि नए क़ानूनों के जरिये सरकार ने किसानों को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की तरफ कदम बढ़ाया इस क़ानून से सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि आढ़ती समेत हर उस गरीब आदमी को बड़ा नुकसान होगा, जिसे राशन कार्ड पर आटा , दाल मिलते है ये बिल पिछले 50 से अधिक वर्षों में स्थापित हुई कृषि व्यवस्था को बर्बाद कर देंगे। दो कृषि विपणन विधेयकों से किसानों को मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य और उनकी सरकारी खरीद की प्रणाली खत्म हो जाएगी।

किसानों के साथ आढ़ती और छोटे व्यापारी भी बर्बाद हो जाएंगे शिलाई विधानसभा के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने भी इस बिल को किसानों के विरुद्ध बताया उन्होंने कहा ये बिल पास करने से पहले मोदी सरकार को भारत के किसानों की राय ले लेनी चाहिए परन्तु उनकी राय लिए बिना ये काला कानून किसान के गले का फंदा बनेगा उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा किसानों का समर्थन किया है और इस बिल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है किसानों पर अन्याय नही होने देंगे , कांग्रेस ने हमेशा , मजदूर , किसान का सम्मान किया है परन्तु ये बीजेपी सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है किसान अपने हक की लड़ाई भी नही लड़ सकता।

इस काले कानून के खिलाफ किसान सड़को पर उतरे परन्तु बीजेपी सरकार के इशारे पर उन पर लाठियां बरसाई गई जो कि लोकतंत्र की हत्या है बीजेपी सरकार में काले कानून व गलत नीतियों के खिलाफ आवाज भी नही उठा सकते जो भी आवाज उठाते है उन पर लाठियां बरसाई जाती है परन्तु किसान जो पूरे देशवासियों का पेट भर रहा है उन पर अत्याचार करना सहा नही जाएगा कांग्रेस पार्टी मजदूर , किसान , बेरोजगार छात्र विरोधी इस बीजेपी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

इस मौके पर जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष मस्त राम पराशर, जिला उपाध्यक्ष हरिराम शास्त्री जिला महासचिव जगत पुंडीर , मदन नेगी , जिला सचिव भारत भूषण मोहिल शिलाई ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष जगत राम शर्मा , ब्लॉक कांग्रेस महासचिव प्रवेश चौहान, गुरुदत्त चौहान, सचिव भरत ठाकुर , सुरेंद्र सरस्वती राम लाल चौहान , जय सिंह चौहान , कल्याण धमटा , बीडीसी चैयरमैन रेणु बाला , खजान सिंह , , प्रताप शर्मा , मदन शर्मा , गुमान सिंह प्रधान यशपाल सिंह , रति राम शर्मा , सेवादल शिलाई ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र राणा  हरदेवी, शांता राणा , रज्जो देवी, लाजो देवी , युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अत्तर कपूर , सचिव कवर ठाकुर , अरुण ठाकुर , शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र राणा , युवा कांग्रेस जिला सोशल मीडिया प्रभारी टिंकू जिंटा , नगीन शर्मा , ओम प्रकाश सिंगटा , बिनु भंडारी , अनिल शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से