आज का राशिफल: 6 फरवरी 2026 - कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन? जानें अपना भाग्यफल!       हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!      

हिमाचल | सिरमौर

विपक्ष कोविड पर कर रहा राजनीति: सुखराम चौधरी

November 26, 2020 04:58 PM

शिमला: ऊर्जा मंत्री सुख राम ने आज जारी वक्तव्य में कहा कि विपक्ष के नेता कोविड-19 पर राजनीति कर रहे हैं और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं।

 ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के लिए प्रत्येक प्रदेशवासी का जीवन अनमोल है। जय राम ठाकुर ने कोविड-19 महामारी के संकट से निपटने के लिए प्रारम्भ में ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। राज्य में आवश्यक दवाओं,  आक्सीजन सिलेण्डर और आइसोलेशन बैड जैसी आवश्यक सुविधाओं की कोई कमी नहीं है।

पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या और मृत्यु दर में हुई बढ़ोतरी के प्रमुख कारण सामाजिक समारोह और आम जनता द्वारा बरती गई ढील है। इन्हीं कारणों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने खुले स्थानों पर सभी सामाजिक कार्यक्रमों में सामाजिक दूरी के नियम के साथ 200 लोगों के शामिल होने और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 के संकट को देखते हुए पूरे प्रदेश में ‘हिम सुरक्षा अभियान’ की शुरूआत की है। इस अभियान के दौरान 8 हजार टीमें घर-घर जाकर क्षय,  कुष्ठ,  मधुमेह,  रक्तचाप जैसी बीमारियों से सम्बन्धित सूचनाएं एकत्रित करेंगी। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अस्थाई तौर पर विभिन्न श्रेणियों के 294 पदे भरने को मंजूरी प्रदान की है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी से आज समूचा विश्व जूझ रहा है और संकट के इस समय में कांग्रेस पार्टी को ओछी राजनीति करने की बजाय सरकार के प्रयासों को पूरा सहयोग देना चाहिए। प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाने से पहले उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी का कोविड-19 संकट के दौरान प्रदेश के लिए क्या योगदान रहा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से