Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का पंचांग (23 Nov 2026): आज शुभ कार्य करने के लिए कब है सबसे उत्तम मुहूर्त और कब रहेगा राहुकाल? देखें पूरा पंचांग       सोमवार का राशिफ़ल : 23 नवम्बर 2026; किसका होगा भाग्योदय और किसे रहना होगा सतर्क? देखें सभी 12 राशियों का पूरा हाल       PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"       आज का पञ्चाङ्ग (22 नवंबर 2026): रवि प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का पावन संयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय       आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का भविष्य       मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू       

हिमाचल | सिरमौर

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में शी हाट केन्द्र का शुभारम्भ किया

December 17, 2020 05:40 PM

शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअली सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाग पशोग गांव में 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित ‘शी हाट’ केन्द्र का लोकार्पण किया। इस केन्द्र में ग्रामीण हाट, स्थानीय दुकान, रेस्तरां, अतिथि कक्ष, कौशल विकास केन्द्र और वे साइट एमेनिटीस उपलब्ध हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना 25 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा चलायी जा रही है, ताकि वे पारंपरिक, प्राकृतिक, जैविक उत्पाद बेचकर स्वयं को स्वरोजगार के लिए सशक्त बना सकें और पहाड़ी भोजन भी परोसें तथा आगंतुकों होम स्टे की सुविधा प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरे देश में महिलाओं के लिए और महिलाओं द्वारा सभी को सेवाएं प्रदान करने की अनूठी परियोजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शी हाॅट में दो कमरों वाला अतिथि गृह, सौर ऊर्जा संयंत्र, वर्षा जल संग्रहण प्रणाली और अपशिष्ट कंपोस्टिंग, एक्यूप्रेशर ट्रैक और वायु शुद्ध करने वाले संयंत्र भी हैं। उन्होंने कहा कि इस शी हाॅट में महिलाओं को अपने घरों से आने-जाने के लिए ई-वाहन की सुविधा भी है, इसका उपयोग प्राकृतिक झरने के पानी को लाने के लिए भी किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि शी हाट में महिलाएं तीन शिफ्टों में काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के प्रयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि इससे प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल राज्य की संस्कृति, खान-पान और परंपरा की झलक मिलेगी, बल्कि महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र के लोगों ने उप-चुनावों में अपना पूरा समर्थन दिया और भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने राज्य के लोगों से पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में ईमानदार, मेहनती और समर्पित उम्मीदवारों का चुनाव करने का आग्रह किया, ताकि विकास की गति को ग्रास रूट स्तर पर बढ़ावा मिले।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि ‘शी हाट’ महिला सशक्तीकरण और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई एक अभिनव योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य की भाजपा सरकार ही है जिसने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया।

पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि शी हाट ग्रामीण महिलाओं को आजीविका अर्जित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल में पच्छाद क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, सचिव ग्रामीण विकास संदीप भटनागर, इस आयोजन में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उनके प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!