Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का पंचांग (23 Nov 2026): आज शुभ कार्य करने के लिए कब है सबसे उत्तम मुहूर्त और कब रहेगा राहुकाल? देखें पूरा पंचांग       सोमवार का राशिफ़ल : 23 नवम्बर 2026; किसका होगा भाग्योदय और किसे रहना होगा सतर्क? देखें सभी 12 राशियों का पूरा हाल       PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"       आज का पञ्चाङ्ग (22 नवंबर 2026): रवि प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का पावन संयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय       आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का भविष्य       मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू       

हिमाचल | सिरमौर

पत्नी से अवैध संबंध नहीं थे बर्दाश्त, तो दोस्त को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार, पढ़े पूरी खबर..

April 11, 2021 08:09 PM
शक था कि दोस्त के पत्नी के साथ है अवैध सम्बंध : Demo Pic

पत्नी से अवैध संबंधों के शक पर दोस्त को उतारा मौत के घाट..

नाहन : पत्नी से अवैध संबंध के शक पर एक व्यक्ति ने शराब पिलाकर अपने ही दोस्त का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है। तलाश के लिए बैरियरों पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। दूसरे राज्यों की पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान मान सिंह (23) जिला हाथरस गांव दूदाधारी, उत्तर प्रदेश (यूपी) के रूप में हुई है। आरोपी दशरथ भी इसी गांव का रहने वाला है और फेरी लगाने का काम करता है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस के अनुसार वारदात शनिवार रात 11:30 बजे नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर रुखड़ी गांव के समीप अंजाम दी गई। दशरथ ने योजनाबद्ध तरीके से कत्ल किया है। उसने मान सिंह और अपने एक और दोस्त जीत सिंह के लिए शराब का इंतजाम किया।

इसके बाद आरोपी मान सिंह को बाइक पर बैठाकर रुखड़ी गांव में एक निर्माणाधीन होटल के समीप ले गया, जहां उसने अपने दोस्त मान सिंह का गला रेत डाला। जब तक जीत सिंह वहां पहुंचा, तब तक मान सिंह दम तोड़ चुका था। अपने दोस्त की हत्या हो जाने के बाद जीत सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नाहन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!