हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!      

हिमाचल | हमीरपुर

कोरोना संकट में लोगों की हर सम्भव मदद के लिये तैयार है प्रदेश सरकार: विजय अग्निहोत्री

May 16, 2021 04:46 PM
हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री

नादौन, 16 मई ; हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संकट काल में लोगों की हर विपत्ति में प्रदेश सरकार उनके सहयोग के लिये हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को जनता तक सही तरीके से पंहुचाने के लिये प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाओं को दरुस्त किया जा रहा है। जबकि कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने पर सम्बंधित परिवार को असहाय हालत में नहीं छोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि संक्रमण से हुई मौत के अंतिम संस्कार की सारी जिम्मेदारी प्रशासनिक तौर पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत की जायेगी। 

निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने सारी मानवता को झकझोड़ कर रख दिया है। लोगों में भय इस कदर व्याप्त हो चुका है कि अंतिम संस्कार तक के लिये लोग आगे नहीं आ रहे। इन परिस्थितियों अभूतपूर्व बताते हुये उन्होंने कहा कि मानव इतिहास में शायद ही इंसान कभी ऐसे हालातों से गुजरा हो। उन्होंने कहा कि ऐसे विकट हालातों में पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार असहाय नहीं छोड़ेगी। कोरोना से संक्रमित होने पर जहां लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये सरकार कृतसंकल्प है। वहीं पर कोरोना संक्रमण की वजह से काल का ग्रास बने शवों के अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था तय नियमों और विधि विधान के साथ प्रशासन को सम्पन्न करवाने के निर्देश जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वैश्विक महामारी के इस विपत्ति भरे समय में सामाजिक भाईचारे की सदियों से चली आ रही मजबूत कड़ी को छिन्न भिन्न होने से बचाने की आज आवश्यकता महसूस होने लगी है। आपदा के समय सामाजिक सहयोग की उच्च परम्पराओं को हमें हर कीमत पर बचाना होगा। 

निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार न बड़ी बारीकी और संजीदगी के साथ अभी तक इस चुनौती का सामना किया है। कोविड-19 की पहली लहर के दौरान जहां मुख्यमंत्री ने स्वयं आगे आकर इस संकट से निपटने की मुहिम का नेतृत्व किया वहीं पर उन्होंने अपने राजनैतिक कौशल और प्रशासनिक सूझबूझ से त्वरित फैसले लेते हुए इस महामारी से निपटने के लिए हरसंभव कार्य किया। यही वजह रही कि कोविड-19 की पहली लहर पर जल्द काबू पा लिया गया । उन्होंने कहा कि फरवरी महीने के बाद कोरोना की दूसरी लहर ने बेहद भयानक रूप में सामने आई है। लेक़िन प्रदेश सरकार पूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों के साथ इस महामारी से निपटने के लिए पूरे समर्पण भाव से जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण बेहतरीन ढंग से चल रहा है। अभी तक लगभग साढ़े 19 लाख लोगों को टीके की खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें से 16 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक और शेष लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को एक लाख 60 हजार टीके की खेप प्राप्त होने के बाद चरणबद्ध ढंग से 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। उन्होंने हमीरपुर में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला में अभी तक 1, 80, 827 लोगों को टीका लगाया जा चुका है जिनमें से 1, 52, 587 लोगों को टीके की पहली खुराक एवं 28, 240 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। 

निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के इस संकट काल मे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्याओं अथवा परेशानियों की बात सामने आये तो उन्हें सम्पर्क करके तुरन्त बतायें। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्यायों के निराकरण के लिये वो हमेशा अग्रणी रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से