आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल!       "EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!       आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | हमीरपुर

गडकरी सपने दिखाते हैं, बेचते हैं पर उन्हें पूरा नहीं करते : सुक्खू

June 25, 2021 04:01 PM

शिमला: कांग्रेस विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि गडकरी सपने दिखाते हैं, बेचते हैं पर उन्हें पूरा नहीं करते। हिमाचल प्रदेश में फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की उनकी घोषणाएं कागजों में ही रहती हैं, धरातल पर नहीं उतरतीं।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब भी प्रदेश में चुनाव नजदीक होते हैं, गडकरी हिमाचल आकर फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों के बड़े-बड़े सपने दिखाने शुरू कर देते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी गडकरी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 69 फोरलेन-राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा की थी, वह आज तक कागजों में ही हैं। एक भी धरातल पर साकार नहीं हुआ।

गडकरी की सारी घोषणाएं जुमला ही साबित हुईं। पिछले राष्ट्रीय राजमार्गों में से अधिकांश के लिए एक इंच जमीन भी अधिग्रहित नहीं हुई, काम शुरू होना तो दूर है। कांगड़ा-मटौर-शिमला, पठानकोट-जोगिंद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग इसके बड़े उदाहरण है, छह साल पहले इन दोनों का शिलान्यास गडकरी ने ही किया था। इन दोनों फोरलेन को लेकर आज तक बिल्कुल प्रगति नहीं हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सिर्फ घोषणाएं ही हैं।

अब प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं तो गडकरी फिर घोषणाओं का पिटारा लेकर पहुंच गए। 6155 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर दिया। अनेक ऐसे राष्ट्रीय राजमार्गों का भी लोकार्पण कर दिया जो जमीन पर साकार ही नहीं हुए हैं।

सुक्खू ने कहा कि गडकरी ने तो भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार तक को राष्ट्रीय राजमार्ग का झूठा सपना दिखा दिया। नूरपुर-मंडी फोरलेन अभी तक कागजों में ही है। जब केंद्र सरकार फोरलेन व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का पूरा खर्च उठाने को ही तैयार नहीं है तो फिर झूठी घोषणाएं क्यों की जा रही हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास एनएच, फोरलेन निर्माण के लिए पैसा नहीं है, प्रदेश सरकार की माली हालत दयनीय है, फिर लाखों-करोड़ों रुपये की सड़क परियोजनाएं सिरे कैसे चढ़ेंगी, बजट कहां से आएगा, क्या केंद्र सरकार पूरी लागत राशि वहन करेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को घोषणाएं करने के साथ ही इसकी भी जानकारी जनता को देनी चाहिए थी। सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने की बजाए धरातल पर काम करना शुरू करे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा