हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!      

हिमाचल | हमीरपुर

हिमाचल: बीपीएल में रहना है तो छोड़ना होगा शराब, हमीरपुर जिले की इस पंचायत ने लिया ये बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर..

October 03, 2021 11:31 AM
Demo Pic

हिमाचल: बीपीएल में रहना है तो देना छोड़ना होगा शराब, हमीरपुर जिले की इस पंचायत ने लिया ये बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर..

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत लंबलू में शराब पीने वालों को बीपीएल से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। शनिवार को हुई ग्रामसभा में यह प्रस्ताव पारित किया गया है। रोजाना शराब पीकर हुड़दंग मचाने के कई मामले पंचायत के समक्ष पूर्व में भी आ चुके हैं। जिसके बाद पंचायत प्रधान की पहल पर सभा ने यह प्रस्ताव पारित किया है।

हालांकि, प्रधान ने ऐसे शराबियों को सुधरने का एक मौका देते हुए तुंरत प्रभाव से तो बीपीएल से मुक्त नहीं किया है, लेकिन उन्हें दस दिन का अल्टीमेटम देकर इनसे शराब छोड़ने का शपथ पत्र मांगा है। जो व्यक्ति शराब न पीने का शपथ पत्र देगा, उसे ही बीपीएल सूची में रखा जाएगा।

प्रधान ने ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई है कि बीपीएल में शामिल किस-किस परिवार का व्यक्ति शराब पीता है। इसके अलावा निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वालों के नाम भी बीपीएल में नहीं डलेंगे। ग्रामसभा में चार परिवारों के नाम बीपीएल से हटाए गए हैं। 

पंचायत प्रधान करतार चौहान ने कहा कि कई गरीब घरों के लोग दिनभर दिहाड़ी लगाकर शाम को शराब पीते हैं। पंचायत में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इसके चलते यह निर्णय लिया गया है कि जो शराब पीता है या हुड़दंग मचाता है, उसे बीपीएल से बाहर किया जाएगा। अगर दस दिन के भीतर ऐसे परिवार शपथ पत्र देंगे तो उन्हें सूची में रखा जाएगा। ग्रामीणों से जानकारी जुटाकर ऐसे परिवारों को सूचना दे दी गई है। ग्रामसभा में 300 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से