हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 22, 2025
हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां       शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल       दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..       हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन      

हिमाचल | कुल्लू

पैदल मलाणा पहुंच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बांटा अग्निकांड प्रभावितों का दर्द, गांव को जल्द से जल्द सड़क सुविधा से जोड़ने का किया वादा, पढ़े पूरी खबर..

November 12, 2021 03:03 PM
मलाणा की चढ़ाई चढ़ते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर..
Om Prakash Thakur

डेढ़ घंटे पैदल चलकर मलाणा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अग्निकांड प्रभावितों का दर्द बांटा, मदद के लिए की घोषणाएं, आर्थिक मदद से लेकर घर बनाने के लिए मिलेगी इमारती लकड़ी, गांव को जल्द से जल्द सड़क सुविधा से जोड़ने का किया वादा, पढ़े विस्तार से..

मलाणा : (हिमदर्शन न्यूज़); करीब डेढ़ घंटे की खड़ी चढ़ाई चढ़कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को कुल्लू जिले के मलाणा गांव पहुंचे। हिमाचल के इतिहास में जयराम ठाकुर पहले मुख्यंमत्री बने जो चलकर मलाणा गांव तक पहुंचे। यहां उन्होंने अग्निकांड से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनके लिए राहत योजनाओं का एलान किया। 27 अक्टूबर को मलाणा गांव हुए भीषण अग्निकांड में 16 मकान जलकर राख हुए थे। इस अग्निकांड में करीब 57 परिवार प्रभावित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि संकट के समय मैं आपके बीच नहीं पहुंच सका, ये बोझ मेरे मन में था। हालांकि वीडियो कॉल के माध्यम से मैंने उस दौरान भी स्थिति का जायजा लिया था। उस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपके के लिए बेहतरीन कार्य किया। मेरे मन में हमेशा से इच्छा थी कि मलाणा जाकर देवता जमलू का आशीर्वाद लेना है। जयराम ठाकुर ने अग्निकांड से प्रभावित हुए परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए राशि देने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम आप लोगों के साथ हैं। आदमी पूरी जिंदगी की कमाई घर बनाने में लगा देता है और जब आपकी आंखों के सामने वो घर तबाह हो जाए तो बहुत दुख होता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हालांकि एक बात संतोषजनक रही कि यहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस गांव में बहुत सारी कठिनाइयां हैं। इसके बावजूद यहां लोगों ने बहुत अच्छे मकान बनाए हैं। हमारी संस्कृति हमारे लिए सर्वोपरि है। इस गांव की जो संस्कृति है उसको कायम रखना हमारा कर्त्वय है। हमारे देवता के प्रति जो भाव है वो सदैव रहना चाहिए। मलाणा के इस गांव ने देव संस्कृति को आज भी कायम रखा है। इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं।

‘छह महीने के भीतर पूरा होगा लिंक रोड का काम’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलाणा गांव की प्रगति के लिए सरकार ने प्रयास किए हैं। घर-घर तक नल लगाने का काम चला हुआ है। इस गांव के लिए पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क का काम भी चला हुआ है। जल्द ही आप लोगों की पीठ का बोझ कम होगा। मेरा विधानसभा क्षेत्र भी ऐसा है, जैसा मलाणा का इलाका है।

सीएम जयराम ठाकुर कहा कि जब सुबह पैदल इस गांव के लिए आ रहे थे तो बहुत से पर्यटक भी मिले। उनसे जब बात की तो उन्होंने बताया कि हम यहां ट्रैकिंग करने आए हैं। यदि यहां रोड की सुविधा होगी तो और टूरिस्ट भी आ सकेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मलाणा गांव तक सड़क बनाने के निर्देश दिए और कहा कि जब भी सर्दियों के बाद यह कार्य शुरू होगा उसे छह महीने के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अगली बार जब मैं आप लोगों के बीच आऊंगा तो सड़क मार्ग से आना होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मलाणा

गांववासियों के लिए करोड़ों की घोषणाएं भी की। उन्होंने मलाणा गांव तक लिंक रोड बनाने के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मलाणा में हेल्थ सब सेंटर खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मलाणा हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर सिनियर सेकेंडरी करने की भी घोषणा की।

अग्निकांड प्रभावितों को मिलेगी ये मदद

जयराम ठाकुर ने अग्निकांड से प्रभावित हुए परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए राशि देने का एलान किया। इसके अलावा जिन लोगों के घर जले हैं उनके लिए मुख्यमंत्री ने ऐच्छिक निधि से 25-25 हजार रुपये और आंशिक प्रभावितों के लिए 10-10 हजार देने की घोषणा की। साथ ही मकान बनाने के लिए लकड़ी देने की भी बात कही।

मलाणा की ट्रैकर इंद्रा देवी को दी बधाई

मुख्यमंत्री जायका स्कीम के तहत मलाणा गांव के लिए सिंचाई की सुविधा देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की मांग पर मलाणा में किचन शेड के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पिन पार्वती दर्रा ट्रैक रिकॉर्ड दिनों में पार करने वाली टीम में शामिल मलाणा गांव की ट्रैकर इंद्रा देवी को बधाई दी। उन्होंने इंद्रा देवी के लिए ऐच्छिक निधि से 25 हजार देने की भी घोषणा की।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..

बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां

शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर

शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..

देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: अभिभावक ने स्कूल में शिक्षक को पीटा, मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे अध्यापक ने दिया इस्तीफा