PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"       आज का पञ्चाङ्ग (22 नवंबर 2026): रवि प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का पावन संयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय       आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का भविष्य       मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू        भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन       आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का पावन संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय       आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल      

हिमाचल | हमीरपुर

मुख्यमंत्री ने डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए..

February 03, 2022 02:30 PM

मुख्यमंत्री ने डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए..

हमीरपुर: (हिमदर्शन समाचार); मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर में डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के निर्माण स्थल का दौरा किया और सम्बन्धित अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी परियोजना को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

इसके उपरांत, स्थानीय पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि 250 बिस्तर क्षमता के इस आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल को इसी वर्ष अगस्त माह तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के निर्मित हो जाने से क्षेत्र की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नाहन, चम्बा और हमीरपुर में तीन आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों का कार्य तीव्र गति से जारी है और इन्हें इसी वर्ष सितम्बर माह तक पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर इन परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था, ताकि इन्हें समय पर पूर्ण किया जा सके।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में वर्तमान में छह राजकीय तथा एक निजी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर का लोकार्पण इसी वर्ष जून माह में प्रधानमंत्री द्वारा संभावित है। उन्होंने कहा कि यह सभी स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्र के लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।

हिमाचल राज्य परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा, डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. सुमन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत