आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल!       "EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!       आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली का निधन, भाजपा में शोक की लहर, पढ़े पूरी खबर..

July 02, 2022 10:45 PM

हमीरपुर: (हिमदर्शन समाचार); हिमाचल प्रदेश भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली का हृदयगति रुकने से शनिवार देर शाम निधन हो गया। वह विधानसभा क्षेत्र बड़सर की सकरोह पंचायत के बुडान गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। डॉ. राकेश विधानसभा क्षेत्र बड़सर से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदारों में भी शामिल रहे हैं। 

उनके अचानक देहावसान से भाजपा में शोक की लहर छा गई है । उनके निधन को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है कि श्री राकेश बबली जी के असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। यकीन ही नही हो रहा कि बबली जी हमें छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकग्रस्त परिवारजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता के तौर पर उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।

बता दें कि स्थानीय स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा के बाद हमीरपुर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए एचपीयू गए। यहां पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक सदस्य बन गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ गए। उसके बाद दिल्ली बुलाया गया। उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और पीएचडी पूरी की। वह पंजाब चुनाव प्रभारी भी रहे।

34 वर्ष की उम्र में रमना शर्मा से शादी की। उनके दो बच्चे एक लड़का आदि शर्मा (6) और बेटी नंदिता शर्मा (3) हैं। अपने क्षेत्र में भी दीनदयाल अंत्योदय समिति का गठन किया। यह समिति गरीब लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण सहयोग देती है। तदोपरांत, वर्तमान सरकार में इन्हें कामगार कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। उनकी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी नजदीकियां रही हैं। वह शनिवार को किन्नौर जिला के दौरे पर थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा