Wednesday | October 07, 2026
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका      

हिमाचल | ऊना

Road Accident Una: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 28 को आईं चोटें

August 26, 2022 10:53 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र के मुबारिकपुर के समीप घे दा घट्टा में चिंतपूर्णी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसे में 28 श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं। इनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। बस में लगभग 42 श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के जिला मंदसौर के रहने वाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर घे दा घट्टा में शुक्रवार दोपहर को श्रद्धालुओं की बस उतराई में अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में गंभीर घायल गोपालीबाई पत्नी उदयराम निवासी उत्परा जिला मंदसौर और बस चालक पुष्पराज को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। दुर्घटना के चलते मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। चिंतपूर्णी में माथा टेककर श्रद्धालु कुरुक्षेत्र जा रहे थे। चिंतपूर्णी से लगभग 12 किलोमीटर दूर हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार ने सिविल अस्पताल अंब पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। उधर, डीएसपी वसुधा सूद ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये हुए हादसे में घायल

रुकमणि पत्नी जीतराम निवासी बोरखेड़ी, सोहनबाई पत्नी उदय निवासी उदयपुरा, शंभूलाल निवासी उदयपुरा, रामनारायण निवासी उदयपुरा, निर्मला पत्नी विशूलाल निवासी छोटी सदारी, कमलाबाई नीमज, किरण निवासी नामनखेड़ी, शारदा गिरियाखेड़ा, लेरीबाई पत्नी रूपलाल निवासी नीमज, सरिता पत्नी सूरत राम निवासी गुज्जरबिला, नरसिंह निवासी उदयपुरा, काला चौहान मंदसौर, परमानंद निवासी जागा खेड़ी, नीनूराम निवासी गलियारिया, नव सिंह निवासी उदयपुरा, प्रेमबाई पत्नी नरसिंह निवासी उदयपुरा, शंभरलाल निवासी माधोपुरा, गंगाबाई निवासी उदयपुरा, पूजा गरियाखेड़ा, मांगीबाई निवासी मोतीपुरा, कृष्णाबाई निवासी मंदसौर, जमनाबाई निवासी मंदसौर, कंगाबाई निवासी उदयपुरा और हरीश निवासी नीमज हादसे में घायल हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं