सड़कों पर उतरी 'स्वर्ण एकता': झूठी शिकायतों और दमनकारी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान - पढ़ें पूरी खबर       चंद्रताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: आर्थिकी को मिली रफ्तार, लेकिन नाजुक पारिस्थितिकी और ग्लेशियरों पर मंडराया खतरा - पढ़ें पूरी खबर..       चंबा में 'सोने' पर संग्राम: 24 कैरेट का दावा, मशीन में निकला 22; स्वर्णकारों ने खोला मोर्चा - वर्मा ज्वैलर्स पर लगाए ग्राहकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर..       राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर       शुक्रवार का राशिफल: 2 अक्टूबर 2026; आज इन 6 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल       नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 1 अक्टूबर 2026; मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी       2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सिरमौर

शिलाई के प्रसिद्ध गुग्गा नवमी मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने की सीएम ने की घोषणा

August 26, 2022 07:03 AM

मुख्यमंत्री ने शिलाई में की ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता, शिलाई के प्रसिद्ध गुग्गा नवमी मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की

सिरमौर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रगतिशील राज्य बनाने में हर प्रदेशवासी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आने के बाद राज्य ने अपनी 75 साल की यात्रा के दौरान कई मुकाम हासिल किए हैं।

मुख्यमंत्री आज सिरमौर जिले के शिलाई में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रगतिशील राज्य बनाने में लोगों के योगदान के प्रति धन्यवाद देने के लिए सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के समय केवल चंबा, महासू, सिरमौर और मंडी सहित कुल चार जिले ही थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की स्थापना में सिरमौर के सपूत डॉ. यशवंत सिंह परमार ने अग्रणी भूमिका निभाई थी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि गरीब लोगों के दर्द और मुश्किलों को समझते हुए प्रदेश सरकार ने पौने पांच वर्षों के दौरान अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी प्रदेश के शेष पात्र लोगों को स्वास्थ्य कवर प्रदान करने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की है। केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना से शेष अन्य महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की, जिसके माध्यम से अभी तक 3.34 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी की सुविधा भी प्रदान की है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि जब भी वह शिलाई आते हैं, तो उन्हें अपने गृह क्षेत्र सराज की याद आ जाती है, क्योंकि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक संरचना एक समान ही है। शिलाई क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उन्होंने सदैव प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि शिलाई और शिमला के बीच बेहतर सड़क सम्पर्क स्थापित करने के लिए 1350 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक), खण्ड विकास अधिकारी, पुलिस उप-अधीक्षक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विद्युत मण्डल और जल शक्ति मण्डल कार्यालय खोले गए हैं। क्षेत्रवासियों को घरद्वार के निकट बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यहां विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाटी समुदाय की मांगों को राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के समक्ष रखा है और इन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने क्षेत्र में मनाए जाने वाले गुगा नवमी मेला को जिला स्तरीय दर्जा प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूवर्क विचार करेगी। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने राज्य में विकास की गति तीव्र करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिरमौर जिला के लोगों की उचित मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं।

सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में सिरमौर का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय की मांग हर स्तर पर उठाई जा रही है और शीघ्र ही इस बारे में क्षेत्र के लोगों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदैव ही बिना किसी विलम्ब के क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों को पूरा किया है, जिसके लिए शिलाई के लोग मुख्यमंत्री के ऋणी हैं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को टोपी, लोइया, डांगरा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।मंडलाध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, उपमंडलाधिकारी (ना.) शिलाई सुरेश सिंघा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सड़कों पर उतरी 'स्वर्ण एकता': झूठी शिकायतों और दमनकारी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान - पढ़ें पूरी खबर

चंद्रताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: आर्थिकी को मिली रफ्तार, लेकिन नाजुक पारिस्थितिकी और ग्लेशियरों पर मंडराया खतरा - पढ़ें पूरी खबर..

चंबा में 'सोने' पर संग्राम: 24 कैरेट का दावा, मशीन में निकला 22; स्वर्णकारों ने खोला मोर्चा - वर्मा ज्वैलर्स पर लगाए ग्राहकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..

2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..

सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर

दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल