PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"       आज का पञ्चाङ्ग (22 नवंबर 2026): रवि प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का पावन संयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय       आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का भविष्य       मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू        भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन       आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का पावन संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय       आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल      

हिमाचल | हमीरपुर

हिमाचल: जिला हमीरपुर की सबसे हॉट सीट है नादौन, चौधरी वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूमती रही है नादौन की सियासत, कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, पढ़ें पूरी खबर..

November 02, 2022 07:38 AM

हमीरपुर : जिला हमीरपुर की सबसे हॉट सीट नादौन में इस बार कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सुक्खू की राह चुनौतियों भरी है। इस विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस चुनाव पर नजर दौड़ाएं तो कांग्रेस की स्थिति ज्यादातर सुखद रही है। अभी तक पिछले दस में से सात चुनाव कांग्रेस ने जीते हैं। जबकि, भाजपा को केवल तीन बार ही विस चुनाव में जीत मिल पाई है, लेकिन नादौन की राजनीति चौधरी वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूमती रही है।

नादौन में कुल मतदाता 94, 931 हैं। इनमें 47, 721 पुरुष, जबकि 47, 205 महिला मतदाता हैं। जबकि 1, 506 सर्विस वोटर हैं, लेकिन इस विधानसभा क्षेत्र में चौधरी वोटरों की संख्या 20 हजार के करीब है, जो अभी तक सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करते रहे हैं। चौधरी वोटरों की अधिक संख्या के कारण ही नादौन से चौधरी नारायण चंद पराशर तीन बार विधायक व प्रदेश में शिक्षा मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं।

वहीं, वर्ष 2003 की बात करें तो यहां से प्रभात चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। भाजपा के सिटिंग विधायक बाबू राम मंडियाल को हार का सामना करना पड़ा। साल 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबू राम मंडियाल को 8, 554 मत पड़े। वहीं निर्दलीय प्रभात चौधरी को 9, 794 मत, भाजपा से निर्दलीय रघुवीर सिंह ठाकुर को 8, 250 मत, जबकि विजयी रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 14, 329 मत पड़े थे।

वर्ष 2003 जैसी स्थिति इस बार फिर से बनी हुई है। क्योंकि इस बार जहां भाजपा ने पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री पर दांव खेला है। वहीं कांग्रेस से वर्तमान विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव मैदान में हैं। लेकिन, चौधरी समुदाय से आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी शैंकी ठुकराल हैं। इसके अलावा एक बसपा और दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 31 वर्षीय युवा इंजीनियर शैंकी ठुकराल के कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों में इन चुनावों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। चौधरी वोटरों का रुख किस ओर रहता है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

यह है पिछले दस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की स्थिति-

1977-1982 नारायण चंद पराशर (कांग्रेस)1982-1985 धनी राम (भाजपा)1985-1990 प्रेम दास पखरोलवी (कांग्रेस)1990-1993 नारायण चंद पराशर (कांग्रेस)1993-1998 नारायण चंद पराशर (कांग्रेस)1998-2003 बाबू राम मंडियाल (भाजपा)2003-2007 सुखविंद्र सिंह सुक्खू (कांग्रेस)2007-2012 सुखविंद्र सिंह सुक्खू (कांग्रेस)2012-2017 विजय अग्निहोत्री (भाजपा)2017-2022 सुखविंद्र सिंह सुक्खू (कांग्रेस)

AAP का उमीदवार विगाड़ेगा कांग्रेस - बीजेपी के चुनावी समीकरण..

भाजपा और कांग्रेस के दरमियान वर्ष 2007 के चुनाव के बाद सीधा मुकाबला ही होता आया है। एक बार प्रभात चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ कर तकरीबन 18 हजार वोट लेकर चुनावी गणित को उलटफेर में बदलने का जो काम किया था, उसकी चर्चा अभी भी होती है। इसलिए चौधरी वोटर यहां पर हमेशा ही चुनाव के समय चर्चा में रहता है। पार्टी चाहे भाजपा की हो या कांग्रेस की, चौधरी वोटर रणनीति जरूर बनाते हैं। 

इस बार भी चौधरी वोटरों की रणनीति भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशियों के लिए अहम रहेगी। इस पर ही दोनों दलों की रणनीति निर्भर करती है। क्योंकि हार जीत के हिसाब से चौधरी वोटर बेहद महत्वपूर्ण है और अगर यह वोट बैंक कटता है तो फिर किस को नुकसान होगा? इसकी भरपाई कहां से होगी, कितनी होगी, यही चर्चा अग्निहोत्री और सुक्खू समर्थकों में चल रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत