हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | January 10, 2026
शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर का होगा कायाकल्प: ₹5.67 करोड़ के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट को सरकार की हरी झंडी - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: शनि देव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 10 जनवरी का अपना भविष्य       सुक्खू सरकार का बड़ा निर्णय: 20 साल से आवास से वंचित परिवारों का सपना होगा सच - सरकार देगी पक्का मकान, पढ़ें पूरी खबर..       सिरमौर में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी निजी बस, 14 की मौत, 52 घायल - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 9 जनवरी 2026 को कैसा रहेगा आपका भाग्य? जानें सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल       लोकतंत्र की पाठशाला बना हिमाचल विधानसभा का ऐतिहासिक कौंसिल चैम्बर: 28 राज्यों के 'छात्र सांसदों' से रूबरू हुए अध्यक्ष कुलदीप पठानिया - देखें पूरी खबर..       शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां- पढ़ें पूरी खबर..       चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: बुध देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल       सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | ऊना

वोट मांगने के गए कार्यकर्ताओं की लोगों ने की धुनाई, महिलाओं ने बरसाई जूतियां, देखें पूरी खबर..

November 06, 2022 10:44 AM
सांकेतिक फ़ोटो

चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क बढ़ता जा रहा है। इस दौरान कई प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है तो कितनों को जनता लताड़ लगा रही है। कुछ पार्टी के कार्यकर्ता तो शराब के नशे में चूर हो कर वोट मांगने लोगों के बीच पहुंच रहें है। ताजा मामला ऊना से सामने आया है, जहां जनसंपर्क के दौरान शराब पी कर जनता से वोट मांगने गए पार्टी कार्यकर्ताओं की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी, पढ़ें पूरी खबर .

ऊना: (हिमदर्शन समाचार);  विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के एक गांव में एक पार्टी के कार्यकर्ताओं को शराब के नशे में वोट मांगना महंगा पड़ गया। जहां ग्रामीण महिलाओं ने उनकी जमकर धुनाई कर डाली। कार्यकर्ताओं की पिटाई से राजनीतिक गलियारों का बाज़ार गर्म है।

मिली जानकारी मुताबिक एक पार्टी के कार्यकर्ता अपनी गाड़ी में बैठ कर गाँव में वोट माँगने के लिए निकले थे तो उसी दौरान उन्होंने वहाँ पर मौका मिलते ही दिन के समय ही लाल परी के पेग लगा लिए। नशा होते ही पार्टी वर्कर वोट मांगना भूल आशिकी पर उतर आए और रास्ते मे गुजरने वाली महिलाओं, लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगे। घटना की जानकारी महिलाओं ने लोगो तक पहुचाई, तो कुछ लोग तुरंत इन पार्टी कार्यकर्ताओं के पास पहुँचे और इन शराबी कार्यकर्ताओं की हरकतों को देखकर सन्न हो गए।

उसके बाद गुस्साए लोगों ने इनकी खूब जूता-परेड की। कार्यकर्ता अपने बचाव के लिए इधर इधर भागने लगे। इसी दौरान गुसाई महिलाओं ने भी उन्हें घेर लिया और उन पर जूतियों की बौछार शुरू कर दी। उसके बाद वोट माँगने आए कार्यकर्ताओं ने मुआफ़ी माँग अपनी जान छुड़वा कर राहत की सांस ली।

सूचना के मुताबिक जिस कार में यह लोग सवार थे उसके आगे पीछे उम्मीदवार के स्टिकर लगे हुए थे तथा उसमें प्रचार प्रसार का समान भी पड़ा हुआ था। उक्त घटना के बाद इस पार्टी की काफी फ़जीहत हो रही है। लोग कह रहे है की जो कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार के जितने से पहले ही ऐसी हरकतें कर रहे है यदि इसका उम्मीदवार जीत गया तो इनके हौसले बुलंद हो जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर का होगा कायाकल्प: ₹5.67 करोड़ के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट को सरकार की हरी झंडी - पढ़ें पूरी खबर..

सुक्खू सरकार का बड़ा निर्णय: 20 साल से आवास से वंचित परिवारों का सपना होगा सच - सरकार देगी पक्का मकान, पढ़ें पूरी खबर..

सिरमौर में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी निजी बस, 14 की मौत, 52 घायल - पढ़ें पूरी खबर..

आज का राशिफल: 9 जनवरी 2026 को कैसा रहेगा आपका भाग्य? जानें सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल

लोकतंत्र की पाठशाला बना हिमाचल विधानसभा का ऐतिहासिक कौंसिल चैम्बर: 28 राज्यों के 'छात्र सांसदों' से रूबरू हुए अध्यक्ष कुलदीप पठानिया - देखें पूरी खबर..

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां- पढ़ें पूरी खबर..

चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..

जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..

हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..