Wednesday | October 07, 2026
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका      

हिमाचल | ऊना

वोट मांगने के गए कार्यकर्ताओं की लोगों ने की धुनाई, महिलाओं ने बरसाई जूतियां, देखें पूरी खबर..

November 06, 2022 10:44 AM
सांकेतिक फ़ोटो

चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क बढ़ता जा रहा है। इस दौरान कई प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है तो कितनों को जनता लताड़ लगा रही है। कुछ पार्टी के कार्यकर्ता तो शराब के नशे में चूर हो कर वोट मांगने लोगों के बीच पहुंच रहें है। ताजा मामला ऊना से सामने आया है, जहां जनसंपर्क के दौरान शराब पी कर जनता से वोट मांगने गए पार्टी कार्यकर्ताओं की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी, पढ़ें पूरी खबर .

ऊना: (हिमदर्शन समाचार);  विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के एक गांव में एक पार्टी के कार्यकर्ताओं को शराब के नशे में वोट मांगना महंगा पड़ गया। जहां ग्रामीण महिलाओं ने उनकी जमकर धुनाई कर डाली। कार्यकर्ताओं की पिटाई से राजनीतिक गलियारों का बाज़ार गर्म है।

मिली जानकारी मुताबिक एक पार्टी के कार्यकर्ता अपनी गाड़ी में बैठ कर गाँव में वोट माँगने के लिए निकले थे तो उसी दौरान उन्होंने वहाँ पर मौका मिलते ही दिन के समय ही लाल परी के पेग लगा लिए। नशा होते ही पार्टी वर्कर वोट मांगना भूल आशिकी पर उतर आए और रास्ते मे गुजरने वाली महिलाओं, लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगे। घटना की जानकारी महिलाओं ने लोगो तक पहुचाई, तो कुछ लोग तुरंत इन पार्टी कार्यकर्ताओं के पास पहुँचे और इन शराबी कार्यकर्ताओं की हरकतों को देखकर सन्न हो गए।

उसके बाद गुस्साए लोगों ने इनकी खूब जूता-परेड की। कार्यकर्ता अपने बचाव के लिए इधर इधर भागने लगे। इसी दौरान गुसाई महिलाओं ने भी उन्हें घेर लिया और उन पर जूतियों की बौछार शुरू कर दी। उसके बाद वोट माँगने आए कार्यकर्ताओं ने मुआफ़ी माँग अपनी जान छुड़वा कर राहत की सांस ली।

सूचना के मुताबिक जिस कार में यह लोग सवार थे उसके आगे पीछे उम्मीदवार के स्टिकर लगे हुए थे तथा उसमें प्रचार प्रसार का समान भी पड़ा हुआ था। उक्त घटना के बाद इस पार्टी की काफी फ़जीहत हो रही है। लोग कह रहे है की जो कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार के जितने से पहले ही ऐसी हरकतें कर रहे है यदि इसका उम्मीदवार जीत गया तो इनके हौसले बुलंद हो जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं