Tuesday | November 03, 2026
रातों-रात बदला सबसे अमीर भारतीय का ताज, इस सुपरस्टार के शो को मिली बम की धमकी; मात्र 5 मिनट में पढ़ें आज की टॉप 10 खबरें!       मंडी में पैराग्लाइडिंग हादसा: तेज हवाओं के बीच 500 फीट नीचे खेतों में गिरा ऑस्ट्रियाई पायलट निकोलस थॉमस, हालत गंभीर       त्योहारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में हरित ऊर्जा और ऑटो सेक्टर पर नजर, तिमाही नतीजों व वैश्विक संकेतों से तय होगी चाल       विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में त्योहारी उछाल: अक्टूबर में ई-वे बिल जनरेशन और फास्टैग कलेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, आज जारी होंगे मैन्युफैक्चरिंग PMI के आंकड़े       नवंबर के पहले कारोबारी सप्ताह में बाजारों में त्योहारी रौनक: धनतेरस से पूर्व सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल, कमर्शियल एलपीजी और जीएसटी आंकड़ों का असर       पीएम मोदी आज करेंगे 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' का भव्य उद्घाटन, हरित ऊर्जा में आत्मनिर्भरता पर रहेगा जोर       शीतकाल के लिए कपाट बंद होने से पूर्व केदारनाथ व चारधाम में अंतिम चरण की यात्रा तेज, प्रातःकाल से ही दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें       कार्तिक कृष्ण अष्टमी और सोमवार का शुभ संयोग: आज देशभर के शिवालयों और पवित्र नदियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़       आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।       आज का राशिफल: 2 नवंबर 2026 — जानें आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन      

हिमाचल | हमीरपुर

JOA IT पेपर लीक मामला : पेपर खरीदने वाले ग्राहक ढूंढता था कोचिंग सेंटर का संचालक, महिला कर्मी के घर से जादू-टोने का सामान भी मिला, ऐसे पक्की होती थी डील, पढ़ें पूरी खबर.

December 25, 2022 09:20 AM

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में हुए पेपर लीक मामले के बाद इसकी भीतरी व्यवस्था पर अब मुकम्मल तौर पर सवाल उठ रहे हैं। यहां के सिस्टम में कई तरह की खामियां हैं। जिसकी वजह से एक बार फिर यह आयोग भ्रष्टाचार की सुर्खियों में आया है। JOA IT के पोस्टकोड 675 के जिस पेपर लीक मामले में आयोग की कारगुजारी ने सुर्खियां बटोरी हैं। उसमें अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी बताई जा रही है। जिनमें एक महिला कर्मचारी सहित चार और लोग शामिल हैं। आरोपी महिला के घर से जादू-टोने का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं के पेपर बेचने वाले गिरोह में 31 वर्षीय संजीव कुमार दलाल का काम करता था। उसने हमीरपुर शहर में अपना टाइपिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और कोचिंग सेंटर भी चला रखा था। इस दौरान क्लर्क भर्ती की तैयारी करने वाले युवा जब उसके कोचिंग सेंटर में आते तो वह उनसे प्रश्नपत्र के बदले पैसों की डील करता। डील पक्की होने के बाद वह कर्मचारी चयन आयोग की गोपनीय शाखा में तैनात वरिष्ठ सहायक ऊमा आजाद के घर ले जाता।

यहां पर पैसे वसूलने के बाद वह अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाते थे। विजिलेंस की पूछताछ में यह बात सामने आई है। शुक्रवार को भी संजीव कुमार ने दो अभ्यर्थियों से डील पक्की होने के बाद ढाई लाख रुपये में एक अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाने की बात कही थी। लेकिन एक अभ्यर्थी ने विजिलेंस में इसकी सूचना दे दी। इसके बाद विजिलेंस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया और उसमें कामयाबी भी मिली।

जल्दी से और शार्टकट तरीके से और अधिक पैसे कमाने के लालच ने वरिष्ठ सहायक ऊमा आजाद को जेल पहुंचा दिया। हैरानी की बात यह है कि एक जनवरी को ऊमा आजाद ने अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होना था। लेकिन उससे पहले ही वह विजिलेंस के राडार में आ गई। आयोग के वरिष्ठ सहायक के सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद विजिलेंस की अगली कार्रवाई अब चयन आयोग के सचिव समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी शुरू होने वाली है। जेओए पेपर बेचने के मामले में आयोग के सचिव और गोपनीय शाखा समेत परीक्षा शाखा में तैनात अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ होने वाली है।

विजिलेंस को शक है कि इस मामले में ऊमा आजाद के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि गोपनीय शाखा पर सचिव का पूरा नियंत्रण होता है।

आयोग के चेयरमैन डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि जेओए आईटी की रविवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब नए सिरे से इस भर्ती के लिए प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग होगी। वहीं, बर्फबारी का समय आ रहा है। ऐसे में मौसम को ध्यान में रखते हुए ही जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की आगामी तिथि तय होगी। उन्होंने कहा कि अभी आयोग को FIR की कॉपी नहीं मिली है इसके मिलते ही संबंधित आरोपी महिला को सस्पेंड किया जाएगा।

छानबीन में इस बात का भी पता चला है कि आरोपी महिला JOA IT के एक अन्य मामले में भी संदेह के दायरे में है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि उसमें भी पेपर निकाले जाने के मामले की छानबीन हो जाए तो महिला उसमें संलिप्त पाई जाएगी। इसकी भी जांच शुरू हो रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस मामले पर भी आयोग की भीतरी व्यवस्था में पहले से ही चर्चा थी। लेकिन इसे लेकर जांच करवाने और एक्शन लेने की भूमिका किसी ने भी नहीं निभाई। इसी वजह से अब यह भंडाफोड़ हुआ है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

मंडी में पैराग्लाइडिंग हादसा: तेज हवाओं के बीच 500 फीट नीचे खेतों में गिरा ऑस्ट्रियाई पायलट निकोलस थॉमस, हालत गंभीर

चक्रवात 'मुरासु' का असर: चेन्नई समेत तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश, आज स्कूलों में छुट्टी घोषित और प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिमला में आस्था के केंद्र पर डाका: संकट मोचन मंदिर से सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए चोर, आभूषण चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

पंचांग

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

पंचांगNovember 02, 2026

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल  का समय

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

पंचांगOctober 31, 2026

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का पूरा पंचांग

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का पूरा पंचांग

पंचांगOctober 30, 2026

आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चंद्रोदय और पूजा का सही समय

आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चंद्रोदय और पूजा का सही समय

पंचांगOctober 29, 2026