Saturday | September 26, 2026
आज का राशिफल: 25 सितम्बर 2026; जानिए सितारों की चाल आपके लिए क्या सकारात्मक सौगात लेकर आई है - पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..       दलितों-आदिवासियों के अधिकारों और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गदर फ्रंट ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले 1012 पूर्व पंचायत प्रधानों पर गिरेगी गाज, संपत्तियां होंगी नीलाम - पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफ़ल: 24 सितम्बर 2026; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सच्ची रिपोर्टिंग पर FIR 'कानून का दुरुपयोग', पत्रकार पर दर्ज मानहानि केस रद्द; क्या अब खत्म होगा पत्रकारों को डराने का खेल? पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 22 सितम्बर 2026; जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें मिलेगी बड़ी खुशखबरी!       हिमाचल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी को भी मिलेगा फैमिली पेंशन का हक - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में मासूम पर कुत्तों का हमला, महापौर कार्यालय के बाहर फूटा जनाक्रोश; गदर फ्रंट बोला - ‘आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए’ - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 सितंबर 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?      

देश/विदेश

दर्दनाक हादसा: बस में लगी आग, 26 यात्रियों की दर्दनाक मौत, बस का टायर फटने से हुआ हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

July 01, 2023 11:11 AM

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक नागपुर से मुंबई की ओर जा रही बस बुलढाणा के सिंदखेड़ में राजा शहर के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद सिटी लिंक ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गई. बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हो गई है. फिलहाल बस में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है. वहीं शिंदे सरकार ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. वहीं सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस घटनास्थल पर जाएंगे.

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने पीटीआई को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस एक खंभे से जा टकराई. इसके बाद वह एक डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे बस में तुरंत आग लग गई. लोगों को बस से निकलने का मौका नहीं मिल पाया. किसी तरह कुछ लोग ही बस से बाहर निकल पाए हैं.

वहीं बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने बताया कि हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ था. हादसे के वक्त बस में 32 लोग सवार थे, जिनमें 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस का ड्राइवर सुरक्षित है. हादसे के कारण रास्ता बाधित हो गया. फिलहाल ट्रैफिक पुलिस जल्द से जल्द एक्सप्रेस वे को फिर से शुरू करवाने की कोशिश कर रहे हैं.

पहचान में नहीं आ रही जली लाशें

यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर आते-जाते लोग रूक गए, लोगों आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी. मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.  दमकलकर्मियों नें परिचालक सहित आठ लोगों को बचा लिया है. दमकल कर्मियों ने आग बुझने के बाद बस से 26 यात्रियों की लाश निकाली, जली हुई लाशों में कोई पहचान में नहीं आ रहा था.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार बस सबसे पहले समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस वे पर एक लोहे के खंभे से टकरा गई, इसके बाद बस अनियंत्रित होकर लेन के बीच वाली डिवाडर से टकराते हुए पलट गई. बस बांई तरफ पलटने से बस का दरवाजा नीचे दब गया, जिससे बस से बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो गया। जो यात्री बाहर निकले वे सभी बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले.

सीएम ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना से व्यथित होने की बात कहते हुए घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. हादसे की जानकारी होते ही सीएम शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया और घटना की जानकारी ली. उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..

केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..

दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की शिरकत - पढ़ें पूरी खबर

सवालों से 'बचते' राहुल गांधी: पुलिसकर्मियों के दर्द पर पूछा सवाल, तो पत्रकार पर लगा दिया 'BJP' का ठप्पा.! - जानिए क्या है पूरा मामला..

"बिना पुलिस और सरकार की मिलीभगत के 10 दिन भी नहीं चल सकता नशे का धंधा" — गुलाब चंद कटारिया का सबसे बड़ा बयान; पढ़ें पूरी खबर

भारत मे कब हारेगी BJP? चुनाव विश्लेषक प्रदीप गुप्ता की भविष्यवाणी ने बढ़ाई सियासी हलचल, बताया सत्ता परिवर्तन का साल - पढ़ें विस्तार से

ऐतिहासिक कूटनीतिक सफलता: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता; फ़ारस की खाड़ी में युद्ध विराम और होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने पर बनी सहमति

महिला आरक्षण बिल: सरकार ने विपक्ष पर लगाया अवसर खोने का आरोप, राहुल गांधी बोले- 'हमने संविधान की मूल भावना को बचाया' - पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस का 'ऑपरेशन क्लीन': क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों पर गिरी गाज, खरगे ने दिखाया बाहर का रास्ता - पढ़ें पूरी खबर..

​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..